RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय:जीविका ने किया रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन।

623 युवक-युवतियों का हुआ निबंधन , 108 अभ्यर्थियों को मिला प्रस्ताव पत्र, 129 ने स्वरोजगार के लिए कराया निबंधन।

RKTV NEWS/लखीसराय(बिहार)05 दिसंबर।बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार देने एवं उन्हें स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षित करने के उदेश्य से रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन 5 दिसंबर 2025, शुक्रवार को रामगढ़ चौक प्रखंड स्थित प्राथमिक उर्दू विद्यालय के प्रांगण में किया गया l मेला का उद्घाटन मिथिलेश मिश्रा, जिला पदाधिकारी, लखीसराय, जितेंद्र कुमार, राज्य परियोजना प्रबंधक, रोजगार, जीविका, अनीता कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका,अभिषेक कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, निशांत कुमार , अंचलाधिकारी, रामगढ़ चौक एवं बिंदु देवी, अध्यक्ष , उपकार जीविका संकुल स्तरीय संघ , रामगढ़ चौक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति , जीविका , लखीसराय द्वारा किया गया । उद्घाटन से पूर्व आगत अतिथियों का स्वागत जीविका दीदियों ने स्वागत गान प्रस्तुत कर किया l तत्पश्चात मंचासीन अतिथियों को जीविका कर्मियों ने पौधा समर्पित कर स्वागत किया । आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए अनिता कुमारी, जिला परियोजना प्रबंधक , जीविका ने कहा कि इस आयोजन का उदेश्य सुदूर गाँव में बैठे बेरोजगार युवक युवतिओं को उनके रूचि एवं योग्यता के आधार पर पंजीकरण के पश्चात प्रशिक्षण देते हुए रोजगार उपलब्ध कराना है । पूर्व में भी इस तरह के आयोजन से सैकड़ो बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार भी उपलध कराया गया है।जितेन्द्र कुमार, राज्य परियोजना प्रबंधक- रोजगार , जीविका ने कहा कि गाँव-गाँव में बेरोजगार युवक-युवतियों को उनके हुनर, रूचि एवं योग्यता के आधार पर चयन कर स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है।बेरोजगारी की समस्या में कमी आये और गाँव के युवक- युवतिओं को सही मार्गदर्शन देना ही इस मेला का उदेश्य है l
बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित मिथिलेश मिश्रा, जिला पदाधिकारी, लखीसराय ने अपने संबोधन में कहा कि बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है।लिहाजा इस तरह के आयोजन से युवाओं को रोजगार तो मिलेगा ही, उचित मार्गदर्शन भी कैरियर के निर्माण में लाभदायक होगा। जिला पदाधिकारी ने इस तरह के रोजगार मेला के आयोजन पर बल दिया और युवाओं से कहा कि अपने स्कील को पहचाने और उसके तहत प्रशिक्षित होकर रोजगार लें।
रोजगार मेला में सिक्युरिटी गार्ड , सुपरवाइजर, सेल्स एक्जीक्यूटिव, मशीन ऑपरेटर, रिटेल, लाजिस्टिक स्टॉफ , डाटा ऑपरेटर, फार्मा और आदि विभिन्न पदों के लिए निबंधन एवं चयन हुआ।
रोजगार सह मार्गदर्शन योजना के लिए आंठवी पास से लेकर बी.ए तक के योग्यता रखने वाले बेरोजगार युवक – युवतियां पात्र था।रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में कुल 10 कंपनियों को रोजगार और मार्गदर्शन देने के उदेश्य से स्टॉल उपलब्ध कराया गया है। जिसमे टाटा मोटर्स, आमघने प्राइवेट लिमिटेड, अवसर, शिवशक्ति एग्रीटेक, एस.आई.एस सिक्युरिटी गार्ड्स, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, ब्लिंकिट, डी.सी.एम. टेक्सटाइल, एल एंड जे स्किल्स और एल.आई.सी ने स्टॉल लगाया।
रोजगार सह मार्गदर्शन मेला में कुल 623 युवक –युवतिओं ने नौकरी के लिया निबंधन कराया l मेला के माध्यम से उपस्थित कंपनियों ने 108 युवक –युवतिओं को मौके पर ही औफर लेटर दिया है।227 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया गया है। 129 अभ्यर्थियों ने स्वरोजगार के लिए निबंधन कराया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त महोदय एवं जिला पदाधिकारी महोदय ने सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु उपस्थित अभ्यर्थियों, दर्शकों एवं जीविका दीदियों को शपथ दिलाई। रोजगार सह मार्गदर्शन मेला के मंच पर नीरज कुमार, निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की भी गरिमामई उपस्थिति रही l
जिला पदाधिकारी ने जीविका दीदियों द्वारा संचालित दीदी अधिकार केंद्र एवं सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का भी अवलोकन किया और जीविका दीदियों द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की।
मंच संचालन, निशिकांत पटेल, प्रबंधक, गैर कृषि , जीविका एवं धन्यवाद ज्ञापन अमित कुमार, प्रबंधक, रोजगार , जीविका ने किया l कार्यक्रम के आयोजन में महेश चौधरी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक, रामगढ़ चौक की अहम् भूमिका रही l साथ ही जिला एवं प्रखंड स्तर के जीविका कर्मियों, जीविका दीदियों एवं कैडर ने सहयोग प्रदान किया l

Related posts

राष्ट्रपति ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, झारखंड आंदोलनकारी कपूर कुमार टुडू के निधन पर उनके पैतृक आवास पहुंचे, दिवंगत के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

पटना:BIADA द्वारा 16 औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटन—बिहार में औद्योगिक निवेश को नई गति।

rktvnews

मध्यप्रदेश:बगैर जरूरी कारण बिजली आपूर्ति बंद होने पर होगी कार्रवाई-ऊर्जा मंत्री तोमर

rktvnews

झारखंड:राज्यपाल संतोष गंगवार ने विकास भारती का किया अवलोकन।

rktvnews

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादन का 2023-24 का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी किया।

rktvnews

Leave a Comment