RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन एवं परिवहन पर सख्ती के निर्देश।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)25 मार्च।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में खनन टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु कई अहम निर्णय लिए गए।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अवैध कोयला खनन प्रभावित क्षेत्रों में नियमित रूप से डोजरिंग की जाए तथा सुदूर एवं दुर्गम इलाकों में ड्रोन के माध्यम से सतत निगरानी रखी जाए। विशेष रूप से शिकारीपाड़ा एवं गोपीकांदर प्रखंडों में सघन निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में जिन अवैध खदानों को डोजरिंग के माध्यम से ध्वस्त किया गया है, उन स्थलों की वर्तमान स्थिति का स्थल निरीक्षण कर फोटो सहित विस्तृत प्रतिवेदन समर्पित किया जाए। साथ ही अवैध खदानों की पहचान कर नियमित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
बैठक में जानकारी दी गयी कि जिले के सभी प्रखंडों में खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की नियमित जांच की जा रही है। 24 फरवरी 2026 से 24 मार्च 2026 तक जिला खनन पदाधिकारी द्वारा कुल 90 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 12 वाहनों से जुर्माना वसूला गया तथा 2 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गयी। वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा 78 वाहनों की जांच कर 19 वाहनों से जुर्माना वसूला गया।
उपायुक्त ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लीज क्षेत्र से बाहर किसी भी प्रकार का खनन करने वालों चिन्हित कर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने काठीकुंड, गोपीकांदर एवं रानेश्वर प्रखंडों में वाहन जांच और अधिक सघन करने का निर्देश दिया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने कहा कि अवैध खनन एवं खनिज परिवहन पर नियंत्रण के लिए प्रतिदिन अधिक से अधिक वाहनों की जांच सुनिश्चित की जाए।
बैठक में सभी अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी सहित सहित संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

इंदौर शहर सहित जिले के ग्रामीणों क्षेत्र की नदी, तालाबों से अतिक्रमण हटाने के लिये चलेगा अभियान।

rktvnews

सारण:सरकार के सभी विभागों की योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के साथ-साथ योजनाओं में पारदर्शिता लाने एवं फीडबैक प्राप्त करने के उद्देश्य से जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है: जिला पदाधिकारी

rktvnews

भोजपुर: अंबेडकर पर गृह मंत्री द्वारा दिए गए कथित टिप्पणी के विरोध में मानव अधिकार कार्यकर्ता संघ का धरना प्रदर्शन।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 07 चनपटिया (विधान सभा क्षेत्र) को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:पीएमएफएमई, पीएमईजीपी और पीएम विश्वकर्मा योजना की हुई समीक्षा ,स्वीकृत आवेदनों का शीघ्र करें भुगतान : एलडीएम

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 05 मार्च 25

rktvnews

Leave a Comment