RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जदयू विधायक के कमिश्नरी निर्माण समर्थन के बावजूद नीतीश ने साधी चुप्पी, संघर्ष समिति में रोष,दिया अल्टीमेटम।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 मार्च।शाहाबाद कमिश्नरी निर्माण संघर्ष समिति ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आज उनके समृद्धि यात्रा के दौरान आरा आगमन पर एक ज्ञापन सौंपकर भोजपुर, बक्सर, कैमूर और रोहतास जिलों को मिलाकर शाहाबाद कमिश्नरी बनाने तथा उसका मुख्यालय आरा में स्थापित करने की मांग की।
संघर्ष समिति ने बताया की इसी दौरान जगदीशपुर के विधायक भगवान सिंह ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सभा में ही प्रमंडल गठन और मुख्यालय आरा में घोषित करने की जोरदार मांग की। मुख्यमंत्री ने तालियां बजाकर उनके प्रस्ताव का समर्थन किया, लेकिन सभा के अंत तक कमिश्नरी के गठन और मुख्यालय को लेकर कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की गई।
संघर्ष समिति के संयोजक धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि वर्ष 1996 से शाहाबाद को कमिश्नरी बनाने का आंदोलन लगातार जारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार जानबूझकर इसकी घोषणा में देरी कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 30 अप्रैल तक कमिश्नरी की घोषणा नहीं की गई, तो आंदोलन फिर से शुरू किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि संदेश के विधायक राधा चरण सेठ ने पूर्व में विधानसभा में इस मुद्दे को सरकारी संकल्प के माध्यम से उठाया था। समिति ने जगदीशपुर के विधायक भगवान सिंह कुशवाहा और संदेश के विधायक राधा चरण सेठ को इस मुद्दे को उठाने के लिए धन्यवाद देते हुए अन्य जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपील की।
संयोजक ने कहा कि अप्रैल के पहले सप्ताह में शाहाबाद के सभी जनप्रतिनिधियों से मिलकर उन्हें इस संबंध में पत्र सौंपा जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि शाहाबाद कमिश्नरी बनने से शिक्षा, कृषि, उद्योग और व्यापार समेत सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास होगा। समिति ने शहाबाद की जनता की ओर से मुख्यमंत्री से 30 अप्रैल तक कमिश्नरी की घोषणा करने की मांग की है, अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा।

Related posts

भोजपुर:सोन नदी में अवैध बालू खनन पर भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 गिरफ्तार।

rktvnews

पटना:पाटलिपुत्र फैशन वीक संपन्न।

rktvnews

रक्षा सचिव एमडीएल के 250 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल हुए और स्मारक सिक्का जारी किया।

rktvnews

पटना:मानव-तस्करी एवं बंधुआ मजदूरी के विरुद्ध सशक्त कदम।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी ने गाँधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन।

rktvnews

भोजपुर:मां की दीन दुखियों की सेवा मेरे लिए प्रेरणादाई, पुण्यतिथि पर बोले डा के एन सिन्हा

rktvnews

Leave a Comment