RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया:संवाद योजना अंतर्गत नवांकुर संस्थाओं का बैठक सहप्रशिक्षण संपन्न।

उमरिया/मध्यप्रदेश( मनोज कुमार प्रसाद)25 मार्च।मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संवाद योजना अंतर्गत नवांकुर संस्थाओं का बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन संभाग समन्‍वयक भीम सिंह डामोर की अध्‍यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में उपस्थित नवांकुर संस्‍थाओं के प्रथम सत्र में उनके द्वारा गत माह मे किए गए कार्यों की समीक्षा, द्वितीय सत्र में नवांकुर संस्‍थाओं के प्रतिनिधियों को नर्सरी निर्माण का प्रशिक्षण, उद्यानिकी विभाग के एम.एस.सैनी द्वारा दिया गया तथा नर्सरी बेड बनाने,बीज एवं पौधों का चयन, पॉलीथीन,बैग भरने व उपचार की विधि के बारे में तथा पौधों की देखभाल कैसे की जाती है इसका प्रशिक्षण मनोज कुशवाहा द्वारा दिया गया तत्पश्चात संभाग समन्‍वयक के द्वारा नवांकुर संस्‍थाओं से आगामी जल गंगा संवर्धन अभियान के बारे में विस्‍तृत चर्चा की गई ।
नवांकुर संस्‍थाओं द्वारा माह जनवरी,फरवरी मार्च में किये गए कार्यों का दस्‍तावेज परीक्षण कर समीक्षा की गई इसके पश्‍चात ग्राम डबरौहा मे स्थित नर्सरी का नवांकुर संस्‍थाओं को भ्रमण कराया गया वहां पर निर्मित नर्सरी के पौधों के बारे में जानकारी ली गई ।
कार्यक्रम का सफलता पूर्वक समापन किया गया उपरोक्‍त बैठक में संभाग समन्‍वयक भीम सिंह डामोर,जिला समन्‍वयक रविन्‍द्र कुमार शुक्‍ला,विकासखण्‍ड समन्‍वयक मानपुर महेन्‍द्र सिंह तराम,विकासखण्‍ड समन्‍वयक पुष्‍पा तेकाम एवं नवांकुर संस्‍थाओं के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

Related posts

जल जीवन मिशन ने 13 करोड़ ग्रामीण घरों में नल कनेक्शन लगाने की उपलब्धि हासिल की।

rktvnews

सांसद ने किया अपराधियों का पीछा!अपराधियों ने तानी पिस्तौल।

rktvnews

जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर द्वारा बच्चों के व्यवसायिक यौन शोषण एवं मानव तस्करी विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

शोकाकुल परिजनों से मिला लोजपा रामविलास शिष्टमंडल।

rktvnews

केंद्रीय सत्ता की जीत, जनतंत्र की हार!

rktvnews

Leave a Comment