RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)25 मार्च।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में राजस्व मामलों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न राजस्व कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने सरकारी भूमि के नामांतरण, जमाबंदी, एफआरए/एनओसी प्रस्ताव, एनजीडीआरएस पोर्टल पर छूटे हुए प्लॉटों की प्रविष्टि, ई-जन समाधान पोर्टल की स्थिति, भूमि सीमांकन (डिमार्केशन), राजस्व संग्रहण, ई-कोर्ट, म्यूटेशन तथा भारतमाला परियोजना के अंतर्गत भू-अर्जन एवं हस्तांतरण सहित अभिलेखागार में रखी पंजी-2 के डिजिटाइजेशन कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की।
बैठक के दौरान सीसीएल, एनटीपीसी, रेलवे एवं ऊर्जा संचरण से जुड़े लंबित मामलों पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ इन मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
राजस्व संग्रहण की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को जिले के सभी सरकारी भवनों का प्राथमिकता के आधार पर ऑनलाइन पंजी-2 में पंजीकरण कराने को कहा।
एफआरए एवं एनओसी से संबंधित मामलों में प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया। साथ ही जन शिकायत पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन पर भी विशेष बल दिया गया।
उपायुक्त ने उच्च न्यायालय से संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी देते हुए समय पर काउंटर एफिडेविट दाखिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने समाहरणालय भवन, इंडस्ट्रियल पार्क, मंडल कारा एवं सोलर पार्क जैसी विकास परियोजनाओं के लिए चिन्हित भूमि के प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने को भी कहा।
बैठक के अंत में सिमरिया क्षेत्र में एयर एंबुलेंस दुर्घटना के बाद उत्कृष्ट प्रबंधन एवं सेवा कार्य के लिए अंचल अधिकारी सिमरिया गौरव कुमार राय को उपायुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी (उत्तरी/दक्षिणी), अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी वैभव कुमार सिंह सहित सभी अंचल अधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पटवा की पुण्य-तिथि पर किया नमन।

rktvnews

आरा सांसद ने लोकसभा में लोक कल्याण को ले आवाज की बुलंद,महुली और शिवपुर घाटों पर स्थाई पुल निर्माण की उठाई मांग।

rktvnews

डॉ. राम सेवक ’विकल’–व्यक्तित्व एवं कृतित्व।

rktvnews

वेदांता बालको ने हासिल किया एएसआई का परफॉर्मेंस स्टैंडर्ड वी3 सर्टिफिकेट।

rktvnews

एनसीसीएफ और नेफेड रविवार 20 अगस्त से 40 रुपये प्रति किलोग्राम के खुदरा मूल्य पर टमाटर बेचेंगे।

rktvnews

54वें आईएफएफआई में अब्बास अमीनी की फ़ारसी भाषा की फ़िल्म ‘एंडलेस बॉर्डर्स’ ने सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का गोल्डन पीकॉक पुरस्कार जीता; फिल्म पूर्वाग्रहों के बीच राजनीतिक और भावनात्मक सीमाओं को पार करते हुए प्रेम की शक्ति को चित्रित करती है

rktvnews

Leave a Comment