
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 मई। सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ़ बिहार द्वारा पाटलीपुत्र ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित द्वितीय बिहार कप सीनियर डिवीजन सॉफ्ट टेनिस लिंक चैंपियनशिप 2025/26 संपन्न हुआ। जिसमें महिला वर्ग का खिताब भोजपुर की मेधावी कृति ने जीता। फाइनल में मेधावी ने दिव्या कुमारी को 3 /0 से पराजित किया । मेधावी कृति भोजपुर जिला के ग्राम सहेजनी, पोस्ट-हसन बाजार, पीरो की रहने वाली है। इनके पिता ललन प्रसाद, उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोठहुला आरा में स्नातक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, गोपगुट भोजपुर के जिलाध्यक्ष कृष्ण सिंह विमल ने मेधावी कृति के इस सफलता पर खुशी व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मेधावी कृति ने भोजपुर जिला का नाम रोशन किया है।
