
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 मार्च।युवा फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 दक्षिण एकौना क्लब के तत्वाधान में आयोजित युवा फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच 23 मार्च 2026 को दक्षिण एकौना के खेल मैदान में पिरौटा बनाम आरा एरो के बीच खेला गया शुरुआत से दोनों टीम मैदान में आक्रामक रवैया अपनाई तभी मैच के 14 मिनट में पिरौटा टीम के खिलाड़ी जर्सी नंबर 8 रितेश कुमार ने आरा एरो टीम के रक्षा पंक्ति को तोड़ते हुए अपनी टीम के लिए सुंदर गोल किया।इस तरह पिरौटा टीम मैच में एक गोल से आगे हो गई मध्यांतर तक पिरौटा टिम मैच में एक गोल से बढ़त बनाए हुए थी मैच में पिरौटा टीम के खिलाड़ी जर्सी नंबर दो आरा एरो टीम के खिलाड़ी जर्सी नंबर 4 को निर्णायक राजकुमार के द्वारा गलत खेल खेलने के लिए पीला कार्ड दिखाया गया और चेतावनी दी गई कि खेल को खेल भावना से खेले।इस मैच में बड़ा उलट फेर देखने को मिला जहां आरा एरो टीम एक गोल से हार रही थी तभी एक चमत्कार हुआ अचानक पिरौटा के खिलाड़ी रितेश कुमार से आचानक पेनेल्टी बॉक्स मे हैन्ड हो जाने से आरा एरो के खिलाडी खुशी से झूम उठे आरा एरो ने पेनल्टी के जरिए गोल बराबरी किया और यह गोल राहुल कुमार सिंह ने किया और मैच पेनल्टी शूटआउट के जरिए 5/4 से आरा एरो विजयी रही।निर्णायक के रूप में राजकुमार , डॉ रंजन कुमार सिंह ,धनजी कुमार और धर्मेश उपाध्याय थे।
इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में अशोक कुमार सिंह उर्फ राम बाबू सिंह समाजसेवी एवं खेल प्रेमी एवं जिला फुटबाल संघ भोजपुर के संरक्षक को सम्मानित धर्मराज सिंह ने किया एवं आरा नगर निगम की मेयर साहिबा इंदु देवी को जिला फुटबाल संघ भोजपुर के अध्यक्ष राम मूर्ति प्रसाद ने किया वही जिला फुटबाल संघ भोजपुर के अध्यक्ष राम मूर्ति प्रसाद को सम्मानित युवा फुटबॉल टूर्नामेंट के कर्ताधर्ता एवम युवा फुटबॉल क्लब दक्षिण एकौना के बच्चों के गुरु बुटन यादव ने किया विशिष्ट अतिथि के रूप में सुधीर सिंह को सम्मानित किया गया। अति विशिष्ट अतिथि मोहम्मद शमशाद एवं भोजपुर जिले की फुटबॉल के भीष्म पितामह कहे जाने वाले स्वर्गीय राधा शरण सिंह के पुत्र लाल शरण सिंह को सम्मानित युवा फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों ने किया। सोनू सिंह को सम्मानित युवा फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी समीर कुमार ने किया। दैनिक जागरण के संपादक को भी सम्मानित किया गया। धर्मराज सिंह को सम्मानित किया गया शत्रुघ्न सिंह को सम्मानित किया गया अशोक सिंह को सम्मानित किया गया छबीला सिंह को सम्मानित किया गया जवाहर पंडित को सम्मानित किया गया रामनरेश सिंह को सम्मानित किया गया उमेश सिंह को सम्मानित किया गया वसुधा नारायण सिंह को सम्मानित किया गया एवं इस टूर्नामेंट के रीड की हड्डी कहे जाने वाले कृष्ण कुमार मलिक यादव बिट्टू कुमार अंकित कुमार गोपी कुमार रितेश कुमार और प्रिंस कुमार इन सभी खिलाड़ियों को अंग वस्त्र एवं फूल माला से सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों के बल पर ही यह टूर्नामेंट सफल हो पाया है इन खिलाड़ियों ने अपने गुरु बुटन यादव को सम्मानित सभी खिलाड़ियों ने संयुक्त रूप से फूल माला एवं अंग वस्त्र देकर अपने गुरु का सम्मान किया और गुरु का आशीर्वाद भी लिया टूर्नामेंट में बढ़िया प्रदर्शन करने के लिए पिरौटा टीम के खिलाड़ी रितेश कुमार को टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कृत किया गया एवं फाइनल मैच में पिरौटा के मुंह से जीत छिनने वाले विशाल कुमार को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया अंत में विजेता टीम को कप मुख्य अतिथि राम बाबू सिंह ने प्रदान किया उपविजेता टीम को ट्रॉफी जिला फुटबाल संघ भोजपुर के अध्यक्ष शिरा मूर्ति प्रसाद ने प्रदान की फाइनल मैच की अध्यक्षता जिला फुटबॉल संघ भोजपुर के अध्यक्ष मूर्ति प्रसाद ने की एवं मंच संचालन जिला फुटबाल संघ भोजपुर के सचिव रविंद्र कुमार ने किया।

