
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 मार्च।समाजसेविका स्व सूर्यकालो देवी की सातवी पुण्यतिथि पर मंगलवार को उनके द्वय पुत्र शिक्षक सुशील भट्ट एवं अशोक भट्ट के नेतृत्व में सदर अस्पताल आरा के विभिन्न वार्ड में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया।
इस मौके पर अतिथि के रूप में भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन, यशवन्त नारायण, अभय विश्वास भट्ट, संजय राय मौजूद रहे। भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन ने कहा कि अपने माता की पुण्यतिथि पर जरूरतमंद मरीजो के बीच फल वितरण करना अनोखा कार्यक्रम है। जरूरतमंदों की सेवा से पूर्वजो की आत्मा को शांति मिलती है।वही यशवन्त नारायण और सुनील पाठक ने कहा कि सुशील भट्ट जी पुण्यतिथि पर जनसेवा का कार्यक्रम करते है जो इनकी सकारात्मक सोच को दर्शाता है।इस मौके पर प्रमुख लोगो मे धर्मदेव भट्ट, विनीत कुमार, सोमन्स प्रकाश, उमेश राय, अभिमन्यु सिंह, राकेश रंजन सहित कई थे।
