RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया:पाली में स्वच्छता कार्यक्रम एवं संगोष्ठी बैठक संपन्न।

उमरिया/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)23 मार्च।प्रदेश शासन के आव्हान पर उमरिया जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए आम जनों को जल के महत्व के बारे में बताया जा रहा है।
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड पाली द्वारा पाली नगर में प्रसिद्ध सगरा तालाब में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया।चैत्र नवरात्र के पावन पर्व में बिरासनी माता मंदिर प्रांगण में सेवा,सहयोग एवं स्वच्छता कार्यक्रम किया गया तथा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जन जागरूकता किया गया। कार्यक्रम के समापन के बाद संगोष्ठी कार्यक्रम कर आगामी कार्य योजना तैयार की गई एवं कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक रवींद्र शुक्ला, विकासखंड समन्वयक पुष्पा टेकाम,परामर्शदाता संजय साहू,कौशलेश कुमार सूर्यवंशी,अर्चना मिश्रा,उषा प्रजापति सुशील द्विवेदी , सीएम इंटर्नशिप से प्रवीण तिवारी,नवांकुर संस्थाएं प्रमुख कृष्णा विश्वकर्मा, अनीता सिंह,माया उपाध्याय एवं सीएमसीएलडीपी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे….एक शाम रफ़ी के नाम।

rktvnews

शिक्षा विभाग के तानाशाही और असंवैधानिक कार्य शैली पर रोक लगे:कार्यकारी अध्यक्ष फुटाब प्रो के बी सिन्हा

rktvnews

प्रोजेक्ट 15बी का तीसरा स्टील्थ विध्वंसक-‘इम्फाल’ भारतीय नौसेना को सौंपा गया।

rktvnews

जीएसटी की नई दरें किसानों के लिए वरदान साबित होंगी: शिवराज सिंह चौहान

rktvnews

पटना:मनोनीत राज्यपाल नन्द किशोर यादव को डा अनिल सुलभ ने दी बधाई।

rktvnews

गढ़वा:“रोज़गार आपके द्वार” – युवाओं के लिए सुनहरा अवसर।

rktvnews

Leave a Comment