RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

स्विफ्ट डिजायर कार व बाइक की टक्कर मे महिला की मौत एक जख्मी।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आरा – बक्सर एन एच 84 फोरलेन पर कुंडेश्वर गांव के समीप एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने एक बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतका करनामेपुर ओपी थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी लवकुश यादव की पत्नी उर्मिला देवी (60 वर्ष) बताई जाती है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कुंडेश्वर गांव के समीप आरा- बक्सर फोरलेन को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों एवं परिजनों को समझा-बुझाकर और मृतका के परिजनों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम हटवाया। बताया जाता है कि सोनबरसा गांव निवासी सरोज कुमार यादव एवं उर्मिला देवी बाइक से शाहपुर होते हुए बक्सर जिला के ब्रहमपुर जा रहे थे कि रास्ते में कुंडेश्वर गांव के समीप फोरलेन क्रॉसिंग के पास पश्चिम दिशा से पूरब की तरफ तेज गति से जा रही स्विफ्ट डिजायर कार ने क्रॉसिंग पार कर रह रहे बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार महिला उर्मिला देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और बाइक चालक सरोज कुमार यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी सोनबरसा के बृज बिहारी यादव का पुत्र बताया जाता है। घायल सरोज कुमार यादव को शाहपुर अस्पताल मे प्राथमिक चिकित्सा के बाद आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्विफ्ट डिजायर कार सड़क के किनारे पलट गई। कार में सवार सभी लोग फरार बताए जाते हैं। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतू आरा सदर अस्पताल भेज दिया।

Related posts

महाकुंभ: 16 फरवरी से तीन दिवसीय इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल का किया जायेगा आयोजन, 200 प्रजातियों के पक्षियों का होगा संगम।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में नगर भवन प्रबंध समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:पत्रकार मनीष के निधन पर श्रद्धांजलि सभा सह ब्रह्मभोज का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:राजद भोजपुर का बड़हरा विधानसभा में सामाजिक न्याय परिचर्चा आयोजित।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में महिला आत्मनिर्भरता को मिली नई उड़ान।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने खुद उठाया झाड़ू, दिया स्वच्छता का संदेश।

rktvnews

Leave a Comment