RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने बच्चों को पिलाई पोलियों की खुराक।

जयपुर/राजस्थान 25 जून। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में आमजन को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करने के उद्देश्य से चिकित्सा तंत्र को मजबूती प्रदान कर सुविधाओें में विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निरोगी राजस्थान के ध्येय को आधार बनाकर प्रदेशवासियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए राज्य सरकार द्वारा राइट टू हेल्थ जैसे अभूतपूर्व फैसले लिए गए हैं।
मंत्री ने रविवार को अलवर जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय गीतानन्द शिशु चिकित्सालय परिसर में 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियों की खुराक पिलाई। उन्होंने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के पोलियों मुक्त अभियान की बदौलत पूरे देश में इस बीमारी पर अंकुश लगा पाना संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए निःशुल्क टीकाकरण अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बीमारियों से बचने में जागरूकता ही सबसे बडा हथियार है। इस दौरान बेलाका के सात माह के दक्ष सहित नौनिहालों का मंत्री जूली ने पोलियो की खुराक पिलाकर उनके परिजनों से अपील की कि अपने नजदीकी लोगों को भी जागरूक कर अधिक से अधिक बच्चों को पोलियों की खुराक पिराकर उनके भविष्य को सुरक्षित करें।
सीएमएचओ डॉ. श्रीराम शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय पल्स पोलियो उप राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अलवर जिले में 5 लाख 41 हजार 800 नौनिहालों को पोलियों की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। तीन दिवसीय पोलियो मुक्त कार्यक्रम से यदि कोई बच्चा पोलियो की खुराक पीने से वंचित रह जाता है तो स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर इस अभियान के लक्ष्य को पूरा करेंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने कहा कि अलवर जिले में भामाशाहों के सहयोग से निरन्तर जरूरतमंदों की मदद कर ऎतिहासिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सर्व समाज के लोग मिलकर मानवता की मिसाल पेश कर निःस्वार्थ भाव से मदद के लिए हाथ आगे बढा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अलवर जिला हमेशा सांप्रदायिक सौहार्द व मानव सेवा की दिशा में अग्रणी रहा है।

Related posts

भोजपुर:भाकपा-माले अरवल जिला कमेटी सदस्य सुनील चंद्रवंशी के हत्याकांड के खिलाफ भाकपा-माले ने आरा में प्रतिरोध मार्च निकाला।

rktvnews

दुमका:सरलता और पवित्रता का पर्व छठ—श्रद्धा के साथ-साथ सुरक्षा के साथ मनाएं : अभिजीत सिन्हा

rktvnews

25 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण देश के अग्रणी बिजली क्षेत्र के श्रमिकों को सम्मानित करेगा; लाइनमैन दिवस का चौथा संस्करण 4 मार्च, 2024 को मनाया जाएगा।

rktvnews

गिरीडीह:लोकतांत्रिक सहभागिता का सशक्त संदेश: मंत्री सुदीव्य कुमार ने भरा गणना प्रपत्र, नागरिकों से SIR-2026 अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील।

rktvnews

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उपायुक्त ने माल्यार्पण कर किया शत शत नमन!राष्ट्र के प्रति भगवान बिरसा मुंडा के प्रेम से हमें प्रेरित होने की है जरूरत: उपायुक्त अबू इमरान

rktvnews

Leave a Comment