
RKTV NEWS/पटना (बिहार)23 नवंबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दारोगा राय पथ स्थित नवनिर्मित एम०एल०ए० आवास (डुप्लेक्स बंगला) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने एम०एल०ए० आवास के विभिन्न भागों का जायजा लिया और वहां उपलब्ध करायी गयी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनिर्मित विधायक आवास बहुत अच्छा बना है। इन आवासों को सभी नवनिर्वाचित विधायकों को उनके निर्वाचन क्षेत्र संख्या और विधानसभा क्षेत्र के आधार पर शीघ्र ही आवंटित कर दिया जायेगा।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने जे०पी० गंगा पथ के सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
