RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:विश्व जल दिवस के अवसर पर उपायुक्त की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन।

पंचायतों में साफ-सफाई को लेकर थीम बेस्ड’ अभियान चलाने पर उपायुक्त ने दिया जोर।

उपायुक्त ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले विभिन्न पंचायतों के मुखिया और जल सहिया को किया सम्मानित।

जिले के सभी जलस्रोतों को जियोटैग करने की दिशा में कार्य करने का दिया गया निर्देश।

जल शपथ दिलाकर सभी को जल संरक्षण की दिशा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया गया।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)22 मार्च।जिले में जल महोत्सव कार्यक्रम के तहत उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज विश्व जल दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन और पानी की बर्बादी को रोकने के लिए सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है। इस दौरान विश्व जल दिवस को लेकर उप विकास आयुक्त श्री पीयूष सिन्हा, विभिन्न प्रखंडो के प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायतों के मुखिया, जल सहिया ने अपने अनुभवों को साझा किया। आगे कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारी, पंचायत के मुखिया, मास्टर जल सहिया, जल सहिया एवं कर्मियों को जल शपथ दिलाया गया, ताकि सभी जल संरक्षण की दिशा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि पानी के बिना जीवन की कल्पना करना अंसभव है और इसके महत्व को समझते हुए हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ और सुरक्षित जल को सभी लोगों तक पहुंचाने के साथ-साथ जल के संरक्षण पर भी ध्यान देना है। आप सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में जल का महत्व क्या है। हम सभी को यह प्रयास करना चाहिए की जल संचयन ज्यादा से ज्यादा हो जिससे हमारे यहां पानी का लेयर बरकरार रहे और जल संकट से जूझना न पड़े। आगे उन्होंने स्पष्ट किया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य न केवल स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना है, बल्कि आम जनमानस को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है। साथ ही उपायुक्त ने हर घर नल जल योजना के तहत बेहतर गति के साथ कार्य करने के अलावा हरेक पंचायत में जलकर शुरू करने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए उपायुक्त ने जिले के सभी जल स्रोतों की जियोटैगिंग करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने ‘थीम बेस्ड’ सफाई अभियान चलाने पर जोर दिया, जिसके तहत तालाबों, नदियों सार्वजनिक स्थलों और खेल के मैदानों को स्वच्छ रखा जा सके।
कार्यक्रम के अंत में, जल संरक्षण और प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मास्टर जल सहिया, जल सहिया, पंचायत के मुखिया, कनीय अभियंता और अन्य कर्मियों को उपायुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए अन्य कर्मियों को भी इसी निष्ठा से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल देवघर व मधुपुर, विभिन्न प्रखंडो के प्रखंड विकास पदाधिकारी, मुखिया, जल सहिया, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

rktvnews

भोजपुर: बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ गोप गुट ने अपनी 17 सूत्री मांगों के समर्थन में दिया एक दिवसीय धरना।

rktvnews

बड़ौरा उर्दू प्राथमिक विद्यालय के निर्माण के लिए ग्रामिणों का अवज्ञया आंदोलन जारी:क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिला नक्सली सुनीता के आत्मसमर्पण पर पुलिस बल को दी बधाई।

rktvnews

दरभंगा:जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर हुई समीक्षा बैठक।

rktvnews

पटना: भारत छोड़ो आंदोलन की 83वीं वर्षगांठ पर राजभवन में “महात्मा गांधी की प्रासंगिकता” विषय पर कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment