RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया ने मझौलिया एवं बैरिया प्रखंड के 15 मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण।

मतगणना केन्द्र का भी जिलाधिकारी ने लिया जायजा।

मतगणना केन्द्र पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखने का निर्देश।

RKTV NEWS/बेतिया! पश्चिमी चंपारण)27 नवंबर।पैक्स निर्वाचन, 2024 के मद्देनजर आज द्वितीय चरण अंतर्गत जिले के तीन प्रखंडों मझौलिया बैरिया एवं पिपरासी में चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच पूर्ण पारदर्शी तथा शांतिपूर्ण तरीके से मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न हुयी। मतदान केन्द्रों पर चच्चे-चप्पे पर पुलिस एवं दंडाधिकारी आदि की प्रतिनियुक्ति जिला प्रशासन द्वारा की गयी है ताकि शांतिपूर्ण तरीके से पूर्ण स्वच्छ एवं निष्पक्ष पैक्स निर्वाचन सम्पन्न कराया जा सके।
इसी परिप्रेक्ष्य में आज जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया, शौर्य सुमन ने मझौलिया एवं बैरिया प्रखंड के 15 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों से मतदान से संबंधित आवश्यक जानकारी जिलाधिकारी द्वारा ली गयी।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने मतगणना केन्द्र, मझौलिया एवं बैरिया का भी निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी, मझौलिया एवं बैरिया द्वारा बताया गया कि आज हुए मतदान का मतगणना कल दिनांक-28.11.2024 को प्रातः 08.00 बजे से प्रारंभ की जायेगी।
मतगणना केंद्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा पर्याप्त साफ सफाई की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास की अलग-अलग व्यवस्था सहित मानक के अनुरूप अन्य व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, मझौलिया एवं बैरिया को निर्देश दिया कि मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त रखी जाय। मतगणना से संबंधित सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर लें ताकि निर्बाध तरीके से मतगणना कार्य सम्पन्न कराया जा सके।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर, विनोद कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बेतिया-1 एवं बेतिया-2 सहित अन्य स्थानीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी की बैठक।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की सुनी समस्याएं।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने विजय दिवस पर, युद्ध में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित ‘विकसित भारत की ओर यात्रा: केंद्रीय बजट 2024-25 के पश्चात सम्मेलन’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर: आरा के गांगी चेक पोस्ट पर एसएसटी टीम द्वारा नियमित वाहन जांच के दौरान 50 लाख रुपये नगद बरामद।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने की जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment