RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित, उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)22 मार्च।आज उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने अपने कार्यालय कक्ष में जिले के उन प्रतिभावान खिलाड़ियों से मुलाकात की, जिन्होंने हाल के दिनों में राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। इस अवसर पर उपायुक्त ने राष्ट्रीय ट्राइबल खेलो इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता में चयनित विकास कोल एवं झारखंड स्टेट पुलिस गेम्स में स्वर्ण जितने वाले चंदन और प्रभात के अलावा किट्स यूनिवर्सिटी ओड़िसा में आयोजित राष्ट्रीय यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप में झारखंड के प्रतिनिधित्व करने वाली इशिका चौहान (कप्तान) और दिव्या कुमारी सहित कबड्डी के कोच अलोक कुमार से मुलाकात कर सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इसके अलावा मुलाकात के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने खिलाड़ियों के साथ उनके अनुभवों पर चर्चा की और खेल के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का संचार भी करता है। आगे उपायुक्त ने जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जिले में खेल की दिशा को और बेहतर बनाने और अधिक से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन खिलाड़ियों की सफलता से प्रेरित होकर जिले के अन्य युवा भी खेलों के प्रति सजक और समर्पित होंगे।
इस दौरान संबंधित अधिकारी, डीएसए के अधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

एमएसएमई का लाभ उठाने के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था के जीर्णोद्धार के लिए पशुधन क्षेत्र के लिए अब तक की पहली ‘ऋण गारंटी स्कीम’ लॉन्च की गई।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का टीम ने किया निरीक्षण।

rktvnews

पटना:NDA के नेता बिहार का अगला CM बनाने में व्यस्त, कानून-व्यवस्था संभालने की फुर्सत नहीं: किशोर कुमार मुन्ना

rktvnews

भारतीय नौसेना मिनिकॉय द्वीप (लक्षद्वीप) में आईएनएस जटायु को तैनात कर अपनी परिचालन क्षमता बढ़ाएगी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:स्टेट जीएसटी ने चार सौ संदिग्ध व्यवसाइयों के विरूद्ध की कार्रवाई,।

rktvnews

वित्‍त वर्ष 2023-24 में भारत की वास्‍तविक वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत और नॉमिनल वृद्धि दर 9.6 प्रतिशत रही है

rktvnews

Leave a Comment