RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा भोजपुर द्वारा महायोद्धा दानवीर भामाशाह की जयंती मनाई गई।पूर्व मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद हुए शामिल।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,22 अप्रैल।आज भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा स्थानीय नागरी प्रचारिणी सभागार में महान दानवीर भामाशाह जी की जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दुर्गा राज और संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रेम पंकज ललन ने किया।
जयंती समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री आरा नगर विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व सांसद मीना सिंह की गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत दानवीर भामाशाह जी और भगवान परशुराम के तैल चित्र पर आगत अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कर किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद जी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहाँ कि आज हम दो महामानव को याद करने के लिए आए हुए हैं। सबसे पहले हम भगवान परशुराम जी को नमन करते हैं जो विष्णु के छठे अवतार थे। भगवान परशुराम महान योद्धा महान ऋषि के साथ पृथ्वी पर अनैतिक कार्य करने वालों का उद्धारकर्ता भी थे। उनसे हम आशीर्वाद मांगते हैं कि हमारा भारत और हमारा राज्य बिहार आगे बढ़ते रहे। दूसरी तरफ आज एक महान योद्धा महान दानवीर और महान राष्ट्रभक्त भामाशाह की जयंती के रूप में भी हम उन्हें याद कर रहे हैं। भामाशाह को केवल उनके दानवीरता के लिए याद नहीं किया जाता है बल्कि वे महान योद्धा और एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे। उन्हें हम इसलिए भी याद करते हैं कि उन्होंने अपने तन मन और धन राष्ट्र को समर्पित किया। दानवीर कर्ण के बाद यदि किसी महान दानवीर को याद किया जाता है तो दानवीर भामाशाह ही है जिन्हें पूरी राष्ट्र याद करता है। उन्होंने मेवाड़ की अस्मिता बचाने के लिए 25000 सैनिकों को 12 वर्ष के लिए राशन रसद के लिए धन वीर महाराणा प्रताप को दान किए जिससे भारतीय संस्कृति को बचाया जा सका। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हुए कार्य करती है। उसके प्रत्येक कार्यकर्ता अपने राष्ट्र के लिए समर्पित है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भारतीय संस्कृति को बढ़ाने में संपूर्ण त्याग कर देश को आगे बढ़ा रहे हैं।
पूर्व कृषि मंत्री सह आरा नगर के विधायक श्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश महापुरुष भामाशाह जी को शिद्दत से याद कर रहा है। इतिहास में बहुत सारे महापुरुषों को स्थान नहीं दिया गया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश कि ऐसे राष्ट्रभक्तो जो अनसुनी अनकही इतिहास में कहीं दब कर रह गए हैं उन्हें उजागर करने का काम कर रहे हैं। भामाशाह एक योद्धा थे वे जीवन भर देश के लिए लड़ते रहे महाराणा प्रताप जी के युद्ध हारने के बाद उन्होंने धन देकर सेना को तैयार करने के लिए प्रेरित किया। वह हल्दीघाटी युद्ध में महाराणा प्रताप के सेनापति भी थे। आज भगवान परशुराम की जयंती भी है जिन्हें पूरा देश भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में पूजा कर रहा है। ऐसे महिषी ऐसे महान योद्धा से हम सभी को प्रेरणा लेना चाहिए।
पूर्व सांसद भाजपा के नेत्री श्रीमती मीना सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही कि बहुत बड़े दानवीर भामाशाह ने अपनी पूरी संपत्ति को मेवाड़ की अस्मिता बचाने के लिए महाराणा प्रताप को दान दे दिए थे जिससे वह फिर मुस्लिम आक्रांताओं से लड़ने में सक्षम हुए। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी अपना संपूर्ण त्याग कर राष्ट्र के लिए कार्य कर रहे हैं और देश को विकास की राह पर आगे बढ़ा रहे हैं।
नवनिर्वाचित विधानपार्षद जीवन कुमार ने महान दानवीर भामाशाह और भगवान परशुराम को याद करते हुए उनके मार्गो पर चलने की बात कही।
कार्यक्रम को मंचासीन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय सिंह,आरा नगर महापौर इंदु देवी,जिला उपाध्यक्ष अखिलानंद ओझा, महामंत्री नरेन्द्र तिवारी, राकेश सिंह,भाजपा नेता अशोक शर्मा ने भी संबोधित किया।
धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री पुनम कुशवाहा ने की।
कार्यक्रम मे जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष,मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।
.

Related posts

समाज पानी तो फ़िल्टर कर पीता है लेकिन खून नहीं।

rktvnews

भोजपुर :पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का शहादत दिवस व पूर्व गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती समारोह आयोजित।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक, मोंथा चक्रवात से जानमाल की सुरक्षा को लेकर नगर निकाय, प्रखंड व अंचल के क्षेत्रीय पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का रघुपति यादव ने किया उदघाटन।

rktvnews

भोजपुर:लिट्टी दुकानदार को गोली मारने की घटना का व्यवसायी संघ भोजपुर ने कड़े शब्दों में की निन्दा!अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी हो-व्यवसायी संघ

rktvnews

बिहार: भोजपुर: ई.निर्मल कुमार सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर बोले प्रो ओपी राय उनके योगदान को भूलाया नहीं जा सकता।

rktvnews

Leave a Comment