RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

बागपत:राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत किसानों की आमदनी हो रही दुगनी।

जिलाधिकारी ने स्ट्रॉबेरी व अमरूद के बाग का किया निरीक्षण।

किसानों को अच्छी फसलों का उत्पादन लेने के लिए किया प्रेरित।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)26दिसंबर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को विकासखंड पिलाना के ग्राम पंचायत सेंडभर में कृषक बृजपाल सिंह के खेत पर पर स्ट्रॉबेरी खेती का निरीक्षण किया जो राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत उद्यान विभाग की एक क्रियाशील योजना है जिसके अंतर्गत बृजपाल द्वारा अपनी आय को खेती के माध्यम से दुगना किया जा रहा है जिलाधिकारी ने हिसाबदा के कृषक सुभाष मोगा द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत एक एकड़ में अमरूद की खेती की जा रही है सुभाष मोगा द्वारा यह खेती ड्रिप के माध्यम से तैयार की जा रही है 1 वर्ष पहले लगाई गई थी जिसे वर्तमान में उत्पादन शुरू हो गया है और जो दिल्ली के लिए ट्रांसपोर्ट होता है अमरूद की गुणवत्ता को देखकर जिलाधिकारी ने प्रशंसा की और उन्होंने वहां के किसानों को भी खेती के माध्यम से अपनी आय को दोगुना करने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा सरकार आपके साथ खड़ी है सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर खेती करें और अच्छा खासी सब्सिडी लें जो कि आपके लिए बहुत उपयोगी होगी उन्होंने कहा प्रगतिशील किसानों के लिए सरकार कदम से कदम मिलाकर खड़ी है।
कृषक बृजपाल सिंह द्वारा बताया गया कि मैं इस वर्ष एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में स्ट्रॉबेरी की खेती कर रहा हूं आगे यदि हमको अच्छा प्रॉफिट हुआ तो उन युवा और कृषक गांव के भी इस तरह की नई-नई खेती करके अपनी आय को दुगना करेंगे कृषक के इस प्रयास से जिलाधिकारी काफी प्रभावित हुए उन्होंने ऐसा किसानों को चिन्हित कर और अधिक से अधिक इस प्रकार की खेती करवाने के लिए जिला उधना अधिकारी दिनेश कुमार अरुण को निर्देशित किया।
कृषि उपनिदेशक दुर्विजय सिंह एवं जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव एवं सम्मानित कृषकगढ़ उपस्थित रहे

Related posts

तेजस्वी यादव ने शब-ए-बरात की दी मुबारकबाद, भाई चारे और सद्भाव के साथ बिहार की प्रगति की कि कामना।

rktvnews

सोशल मीडिया पर असत्यापित पोस्ट न करें साझा : भोजपुर एसपी

rktvnews

भोजपुर:विश्व पर्यावरण दिवस पर बड़हरा विधायक द्वारा बिराहिमपुर विद्यालय मे किया गया पौधरोपण।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान अभिनेता राज कपूर के शताब्दी समारोह के अवसर पर कपूर परिवार से बातचीत की।

rktvnews

बिहार:गोपालगंज:पासपोर्ट सेवा मोबाईल वैन कैंप का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:यूनिसेफ ने सराहा मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल को।

rktvnews

Leave a Comment