RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर : श्रीत्रिदंडी देव राजकीय महाविद्यालय मे वेबिनार संपन्न।

शाहपुर के गौतम नगर स्थित श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय में आयोजित वेबीनार

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर के गौतमनगर स्थित श्रीत्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय मे वेगन रिच के समन्वयक द्वारा फूड प्लैनेट हेल्थ सर्टिफिकेशन वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार कार्यक्रम में एनएसएस वालंटियर के 105 छात्रों एवं छात्राओं ने पंजीयन कराया तथा वेबीनार मे आनलाइन शामिल हुए। यह कार्यक्रम एक घंटे तक चला। जूम एप्लीकेशन के माध्यम से इसका संचालन किया गया। वेबीनार मे वैश्विक पर्यावरण की स्थिति, हमारे भोजन, हमारे पर्यावरण और हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ पशु पक्षियों से संबंधित बातें, जलवायु परिवर्तन तथा जैव विविधता के विनाश पर चर्चा की गई ताकि समाज मे जागरूकता लाकर व्यक्तिगत प्रयासों के माध्यम से पर्यावरण परिवर्तन के कुप्रभाव से प्राणियों को बचाया जा सके। वेबीनार मे छात्र-छात्राओं के साथ-साथ बहुत सारे फैकेल्टी मेंबर भी शामिल हुए। इस वेबीनार कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य डा गुलाब फलाहारी, एन एस एस कार्यक्रम पदाधिकारी डा मनोज कुमार एवं आउटरिच के समन्वयक अभिषेक दूबे सहित अन्य गणमान्य लोगों का योगदान रहा।

Related posts

भोजपुर:मुहर्रम पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आश्रितों को अनुग्रह राशि प्रदान।

rktvnews

रायपुर:शस्त्र उठाने और गोधरा दोहराने की धमकियों पर हो क़ानूनी कार्यवाही : भाजपा सरकार की चुप्पी की माकपा ने की कड़ी निंदा।

rktvnews

पहले डब्ल्यूएचओ पारंपरिक चिकित्सा वैश्विक शिखर सम्मेलन 2023 के परिणाम को रेखांकित करते हुए ‘गुजरात घोषणापत्र’ जारी।

rktvnews

राज्यपाल का यह कर्तव्य होना चाहिए की वो जनता से संवाद कर योजनाओं के लाभ की ले जानकारी : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

rktvnews

आरा में माले द्वारा भारत का 100 वा मजदूर दिवस मनाया गया! 44श्रम कोड लागू करे मोदी सरकार:माले

rktvnews

Leave a Comment