RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का है स्पष्ट निर्देश कोई व्यक्ति नहीं सोएगा भूखा:लेशी सिंह, मंत्री खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग

नवादा/बिहार 10 अगस्त।लेशी सिंह, मंत्री खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार, पटना की अध्यक्षता में आज समाहरणालय के सभागार में लक्षित जन वितरण प्रणाली के संबंध में आज समीक्षात्मक बैठक हुई। लेशी सिंह मंत्री एवं विनय कुमार, सचिव, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा ने बुके आदि देकर सम्मानित किया। मंत्री ने कहा कि जन वितरण प्रणाली की दुकानों को निरीक्षण करने में कोताही नहीं हो। यह गरीबों के लिए सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, जिसके माध्यम से भोजन के लिए अनाज की आपूर्ति की जाती है। अनुमंडल एवं जिला स्तर पर अनुश्रवण समिति की बैठक कराना सुनिश्चित करें। इसके माध्यम से शिकायतों और सुझावों का समाधान होता है। अनुश्रवण समिति की सूचना जन प्रतिनिधियों को भी अवश्य दें। पीडीएस दुकानों से गुणवत्ताहीन अनाज की शिकायत मिलने पर विधि-सम्मत कार्रवाई करें। क्वांटीटी तथा क्वालिटी में किसी प्रकार का समझौता नहीं होगा। डीएम एसएफसी को निर्देष दिया गया कि एजीएम तथा खाद्य आपूर्ति इन्सपेक्टर के बीच बेहतर समन्वय करते हुए पीडीएस दुकानों को सुसंचालित कराना सुनिश्चित करें।
मंत्री ने कहा कि श्री नीतीश कुमार माननीय मुख्यमंत्री जी का स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोएगा, न रहेगा। नए राशन कार्डाें को यथाषीघ्र प्रखंडों में कैम्प लगाकर पारदर्शिता के साथ लाभुकों के बीच वितरण करने के लिए दोनों अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। कैम्प की सूचना जन प्रतिनिधियों को भी अवष्य दें। जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के लिए नए राशन कार्ड बनाने के लिए भी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि सरकार के गाइड लाईन का अक्षरषः ससमय अनुपालन करायें। अन्न दान सबसे बड़ा दान है। यह हमलोगों की नैतिक जिम्मेवारी भी है। सभी उपभोक्ता और जनप्रतिनिधियों की बात धैर्य से सुनें और उसका समाधान करायें। माननीय विधायकों से भी बेहतर समन्वय करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया गया।
आशुतोष कुमार वर्मा जिलाधिकारी नवादा ने कहा कि पीडीएस दुकानों के माध्यम से उपभोक्ताओं के बीच अनाजों का वितरण करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि चुनौतियों को अवसर में परिणत करें। विभागीय मार्गदर्शन के तहत् ससमय कार्य करायें। लोकतांत्रिक प्रणाली में हमलोग कार्य करते हैं, जिसमें समय का प्रबंधन बहुत आवश्यक है। समस्याओं को धैर्य से सुनें और उसका समाधान करने का प्रयास करें। जिलाधिकारी ने खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण के तहत् किये गए कार्याें के संबंध में पीपीटी के माध्यम से सभी पहलुओं पर फिडबैक दिये।
अमु अमला प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने पीपीटी के माध्यम से कृत कार्याें के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराये। अरूणा देवी विधायिका वारिसलीगंज,नीतू कुमारी माननीय विधायिका हिसुआ,प्रकाश वीर माननीय विधायक रजौली , अशोक यादव एमएलसी ने कहा कि जिला अनुकम्पा समिति की बैठक ससमय होनी चाहिए। फुलवरिया डैम के आस-पास रहने वाले व्यक्तियों को पीडीएस के माध्यम से राशन पहुंचाने की मांग जन प्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। सचिव महोदय ने कहा कि राषन प्राप्त करना उनका अधिकार है और इसमें हमलोग पीडीएस दुकानों के माध्यम से रा शन सुलभ करायेंगे। नीतू सिंह विधायिका ने कहा कि लंबित राशन कार्ड का वितरण यथाशीघ्र करायें।
पुष्पा देवी अध्यक्षा जिला परिषद ने कहा कि कैम्प लगाने की सूचना जनप्रतिनिधियों को भी अवश्य दिया जाय। अगस्त माह का अनाज वितरण 04 अगस्त 2023 से चल रहा है। माह जुलाई 2023 के अनाज का वितरण 92 प्रतिसत कर दिया गया है।
जिला में पीडीएस डीलर की कुल संख्या 1125 है। जिसमें सर्वाधिक नवादा जिले का 173 है और सबसे कम काषीचक का 32 है। जन वितरण प्रणाली का कुल कार्ड 361476 है और कुल यूनिट्स 1900369 है।
सचिव ने कहा कि ई श्रम पोर्टल पर निबंधित प्रवासी श्रमिकों को राशन कार्ड निर्गत करने की कार्रवाई की जा रही है। अबतक 22 हजार श्रमिकों का सर्वे हो गया है। उन्होंने कहा कि लाभुकों तक अनाज बांटने का समय 30 दिन तक दिया जाता है। खराब अनाज की आपूर्ति नहीं करने के संबंध में अधिकारियों को कई निर्देश दिये। लंबित दुकानों को भी आवष्यक जांच करते हुए लाईसेंस बहाल करायें। जिससे कि उपभोक्तओं को अनाज दूर से लाने की मजबूरी नहीं पड़े। बेहतर ढ़ंग से राषन दुकानों को संचालित करने के लए कई आवश्यक निर्देष दिया गया। राषन कार्डाें में मृत व्यक्तियों का नाम हटाने एवं नये व्यक्तियों को जोड़ने का भी निर्देश दिया गया। आधार कार्ड से 77.57 लोगों को लिंक किया गया है। सचिव महोदय ने कहा कि शत्-प्रतिशत कार्डधारियों को आधार सिडिंग से जोड़ना सुनिष्चित करें। इसके बिना रा शन आपूर्ति करना मुश्किल होगा।
आज की बैठक में अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, आदित्य कुमार पियूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली, सत्येन्द्र प्रसाद जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, राजीव रंजन एसडीसी, डीएम एसएफसी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, एजीएम आदि उपस्थित थे।

Related posts

भारतीय मानक ब्यूरो ने स्थायित्व और पर्यावरण संबंधी मानकों पर वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महालया के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

पटना:समान गुणवतापूर्ण शिक्षा ऑल इंडिया अभिभावक संघ का मिशन और खुली आंखों से देखा गया सपना है: राकेश रॉय

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 जुलाई 25

rktvnews

दरभंगा में हैण्डबॉल, खो-खो एवं वुशु खेल विधा के गैर आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्र में प्रशिक्षण देने हेतु प्रशिक्षक 07 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन।

rktvnews

अल्पवर्षा से उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे :मुख्यमंत्री चौहान

rktvnews

Leave a Comment