
RKTV NEWS/पीरो (भोजपुर)04 नवंबर।अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) की महिलाओं ने आज तरारी विधानसभा में माले उम्मीदवार राजू यादव के पक्ष में महिलाओं के बीच चलाया जनसम्पर्क अभियान । यह टीम पीरो के अरैयाडीह, नोनार टोला, नोनार गांव, सहेजनी, तेतरडीह सहित कई गांवों में महिलाओं के बीच जनसंवाद किया।
इस मौके पर ऐपवा जिला सचिव इंदु सिंह ने महिलाओं की सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी- नीतीश कि सरकार में महिलाओं पर लगतार हमले बढ़ें है और महिलाओं के सारे हक-अधिकार छीन लिए हैं।
उन्होंने कहा कि बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा देने वाली मोदी सरकार के रहते कठुआ, हाथरस, मणिपुर और बीएचयू में बलात्कार और यौन हिंसा की दर्जनो लोमहर्षक घटनाएं हुईं। इसलिए यहाँ की महिलाओं ने यह तय किया है कि उनके हक अधिकार छीनने वालों को नही बल्कि उनके अधिकार के लिए लड़ने वाले नेता को विजयी बनाएगी।
टीम में ऐपवा नेत्री देवंती देवी, रींकु देवी, विमला देवी राज्यरानी देवी,मीना देवी आदि शामिल थीं।
