RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को किया निदेशित।

RKTV NEWS/गढ़वा (झारखंड)20 मार्च।उपायुक्त गढ़वा दिनेश यादव ने आज समाहरणालय स्थित सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त द्वारा समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।
उक्त जनसुनवाई में धुरकी प्रखंड के ग्राम धोबनी निवासी योगेंद्र प्रसाद यादव ने पंचायत समिति के योजना कार्य में राशि की अवैध निकासी करने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि धुरकी प्रखंड के कदवा ग्राम में पंचायत समिति की योजना अंतर्गत विभिन्न कार्य जैसे कि चबूतरा निर्माण एवं गार्डवॉल का निर्माण आदि कार्य बिना निर्माण किए ही राशि की निकासी अवैध तरीके से कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति योजना के सभी कार्य को जिला परिषद के योजना अंतर्गत कार्यों को दिखाते हुए पंचायत समिति योजना के अध्यक्ष, सचिव एवं बिचौलियों द्वारा मिली भगत करते हुए बिना निर्माण कार्य किए ही राशि की निकासी कर ली गई है। अतः उन्होंने उक्त मामले की जांच करते हुए दोषी व्यक्तियों पर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
स्थानांतरण के संबंध में उमेश राम,शिक्षक, उत्क्रमित उर्दू उच्च विद्यालय गुरदी, गढ़वा ने आवेदन समर्पित किया है। उन्होंने बताया कि वह हाथ एवं पैर से करीब 95% दिव्यांग हैं। वर्तमान में उनका पदस्थापन उत्क्रमित उर्दू उच्च विद्यालय गुरदी गढ़वा में है, जो जोन-4 क्षेत्र में आता है तथा आवागमन हेतु परिवहन की समुचित सुविधा उपलब्ध नहीं है। चूंकि वे शारीरिक रूप से 95% दिव्यांग है जिसके कारण विद्यालय आने-जाने में अत्यंत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अतः उन्होंने अपना स्थानांतरण सुविधानुकूल वि‌द्यालय CM SOE GIRLS’ SCHOOL GARHWA या उत्क्रमित उच्च विद्यालय ओखरगाड़ा मेराल में करने का अनुरोध किया है।
मंझिआंव प्रखंड की ग्राम दलको निवासी अनीता देवी ने स्वीकृत योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास का निर्माण अपने परिजनों द्वारा नहीं करने देने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें आवास निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है। आवास निर्माण हेतु उन्होंने आवश्यक सामग्रियों की खरीदारी भी कर चुकी है परंतु उनके ही पति, भैसुर एवं जेठानी आदि द्वारा निर्माण कार्य में अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त सभी दुर्भावना से ग्रसित हैं तथा एकमत होकर किसी तरह उनके आवास निर्माण का कार्य रोकने में लगे हुए हैं। अतः उन्होंने आवेदन पत्र समर्पित करते हुए अपने आवास निर्माण का कार्य कराने में आवश्यक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है।
रंका प्रखंड के तमगे खुर्द निवासी रंजू देवी ने आवेदन समर्पित करते हुए प्रधानमंत्री आवास एवं अबुआ आवास का लाभ अयोग्य व्यक्ति द्वारा लिए जाने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि संतोष राम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण की स्वीकृति प्राप्त की गई है जबकि उनके पिता सुकन राम द्वारा अबुआ आवास निर्माण की स्वीकृति प्राप्त की गई है। लाभुक संतोष राम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास का निर्माण नहीं किया गया है तथा किसी अन्य आवास को दिखाकर पैसे की निकासी कर ली गई है जबकि उनके पिता द्वारा अबुआ आवास का निर्माण निर्धारित स्थल पर ना करते हुए अन्य स्थान पर भूमि खरीद कर किया गया है। आवास निर्माण के तहत अबुआ आवास योजना के नियमों का उल्लंघन भी किया गया है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त दोनों लाभुक योजना के तहत अयोग्य हैं। उन्होंने उपरोक्त मामले की जांच कराते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
इसी प्रकार बारी-बारी से लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु उपायुक्त श्री यादव द्वारा संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

Related posts

उपराष्ट्रपति 21 जनवरी को छत्तीसगढ़ के रायपुर का दौरा करेंगे।

rktvnews

भोजपुर:तीन दिवसीय राज्यस्तरीय”मशाल” कबड्डी बालिका वर्ग (अण्डर 14-16) खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन।

rktvnews

PK ने अशोक चौधरी पर फिर साधा निशाना, बोले – उनको जनता में आकर 200 करोड़ की संपत्ति का ब्यौरा देना चाहिए, जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार भी उनसे यही मांग कर रहे हैं।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान और किसान संगठनों से संवाद के क्रम में आज किसान और किसान संगठनों से चर्चा की।

rktvnews

भोजपुर भाजपा जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सागर ने रामनवमी पर केंद्रीय मंत्री सह सांसद आरके सिंह के खिलाफ नारेबाजी पर क्षोभ प्रकट किया।

rktvnews

मोहर्रम पर्व को शांति एवं सद्भाव के साथ संपन्न कराने को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लालगंज नगर परिषद एवं महुआ नगर परिषद क्षेत्र में किया फ्लैग मार्च।

rktvnews

Leave a Comment