RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:ईज ऑफ लिविंग के तहत जिलाधिकारी ने 88 आवेदकों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 जुलाई।03 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी, भोजपुर, तनय सुल्तानिया के द्वारा ईज ऑफ लिविंग के अंतर्गत “जिला जनता दरबार” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 88 आवेदकों द्वारा अपनी-अपनी समस्याएँ प्रस्तुत की गईं, जिनकी जिला पदाधिकारी द्वारा गंभीरतापूर्वक सुनवाई की गई।
सुनवाई के उपरांत जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध एवं प्रभावी निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र न्यायोचित राहत एवं आवश्यक सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सके।जिला पदाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की अनावश्यक विलंब या शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी तथा सभी संबंधित पदाधिकारी निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित करें।

Related posts

हिमांचल प्रदेश: राज्यपाल संग डॉ यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

बक्सर: डीएम द्वारा केशोपुर हनुमान घाट, एवं उमरपुर बांध का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

जमुई: जेपी की जन्मभूमि सिताबदियारा से शुरू होगी प्रशांत किशोर की ‘बिहार बदलाव यात्रा’ , 20 मई से पूरे बिहार के दौरे पर निकलेंगे PK

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस के 60,244 सिविल पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

rktvnews

वैशाली:सभी प्रखंडों में सघन जांच एवं निरीक्षण जारी रहेगा, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई : जिला पदाधिकारी

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नगर निकायों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment