RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में यातायात एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)20 मार्च। गुरुवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में यातायात एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने और हिट एंड रन मामलों में मुआवजा भुगतान आदि महत्वपुर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
समीक्षा के क्रम में पिछले जनवरी एवं फरवरी माह एवं वर्ष की तुलना में माह सड़क दुर्घटनाएं में कमी दर्ज की गई है। बावजूद सड़क दुर्घटनाओं के अधिकांश मामलों में बिना हेलमेट वाहन चालक हताहत हो रहे है। सड़क दुर्घटना के कारणों की समीक्षा में यह बात सामने आई कि अधिकांश मौतें सीधे तौर पर चालकों की लापरवाही के कारण हुई है। इसके अलावे सड़क दुर्घटनाओं की प्रमुख वजह गलत दिशा में वाहन चलाना, तेज रफ्तार और ड्रिंक एंड ड्राइव भी हादसों रहे है।
लापरवाही से वाहन चलाने वाले चालको पर जुर्माना के साथ साथ लाइसेंस रद्द करने, यात्री वाहनों, मालवाहक वाहन तथा स्कूल वैन पर ओवरलोडिंग करने एवं सड़क में जहां तहां रोक कर सवारी उतारने-चढ़ाने के मामले पर वाहन ऑनर की जिम्मेवारी तय करते हुए कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। पुरानी गाड़ी एवं फिटनेश के बिना गाड़िया सड़क पर न चले इसके लिए भी कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इस हेतु ड्राईविंग प्रशिक्षण संस्थान के संचालक को सख्त निर्देश दिया कि हेवी लाइसेंस नवीकरण में मानकों के तहत जांच एवं नियम कायदों के तहत ड्राईवरों का लाईसेंस हेतु अनुशंसा करने का निर्देश दिया गया। यातायात पुलिस को गत वर्ष की तुलना में कम राजस्व प्राप्ति को बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया।
इसके अलावे उपायुक्त ने स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच यातायात नियमों को लेकर जागरुकता बढ़ाने पर जोर दिया। साथ हीं मानसिक रूप से विक्षिप्त व निराश्रित लोगों को शहरी निकाय में बनाये गये सरकारी आश्रय गृहों में पुनर्वास हेतु ट्रैफिक पुलिस व पुलिस पोस्ट पहल करने के लिए निर्देशित किया गया।
दुर्घटना प्रभावितों एवं उसके परिजनों को मिलने वाली सहायता हिट एंड रन, जीआईएस बीमा, आपदा योजना से मुआवजा भुगतान के लंबित मामलों के जल्द निपटाने और प्रभावित परिवारों को त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिया गया।
बैठक में उपायुक्त के अलावे वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पाण्डेय, एसडीएम धालभूम अर्णव मिश्रा, डीटीओ धनंजय, एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्र, डीएसपी ट्रैफिक, डीएसपी हेडक्वार्टर व अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related posts

भोजपुर:विश्व पर्यावरण दिवस पर साक्षी कुमारी हुई सम्मानित।

rktvnews

पटना:नहीं रहे वयोवृद्ध शिक्षाविद् और साहित्यकार डा कैलाश प्रसाद सिंह।

rktvnews

पटना : अखंड सुहाग की कामना हेतू सुहागिन महिलाओं ने किया हरितालिका तीज।

rktvnews

झारखण्ड की राजधानी रांची में हुआ दुबई 100 एक्सपो का शानदार आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने गुरु नानक देव की जयंती की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर :सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment