RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:परीक्षार्थियों के लिए महावीर मंदिर का निःशुल्क रात्रि विश्राम बना सहारा।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 अप्रैल।शहर में चल रही विभिन्न परीक्षाओं के बीच बाहर से आए अभ्यर्थियों के लिए महावीर मंदिर रमना आरा एक सहारा बनकर उभरा है। मंदिर प्रबंधन द्वारा ऐसे परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है, जिन्हें शहर में ठहरने का कोई स्थान नहीं मिल पा रहा है। मंदिर के महंत सुमन बाबा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मंदिर के सदस्य रात में सड़क और स्टेशन परिसर में जाकर जरूरतमंद परीक्षार्थियों को खोज रहे हैं। जिन अभ्यर्थियों के पास रहने की कोई व्यवस्था नहीं होती, उन्हें मंदिर परिसर स्थित संत निवास में ठहराया जा रहा है।सुबह इन परीक्षार्थियों को महावीर जी का प्रसाद देकर परीक्षा केंद्र के लिए रवाना किया जाता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की जाती है। इस सेवा कार्य को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह और आभार देखा जा रहा है।सदस्य कुमार मोहित ने कहा कि यह सेवा आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस पहल को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि जरूरतमंद छात्रों को सहायता मिल सके।
रोटी बैंक के राजेश कुमार, सतीश सिंह और रवि सहाय सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और संजय राय, गुड्डू सिंह बाबूआन, प्रकाश वर्मा और अभय विश्वास भट्ट ने भी आम लोगों से इस पुनीत कार्य में जुड़ने और जरूरतमंद परीक्षार्थियों की मदद करने की अपील की है।

Related posts

पत्रकार रजनीश त्रिपाठी के असामयिक निधन से जिले में शोक की लहर।

rktvnews

उत्तराखंड: राजभवन में होली मिलन का आयोजन।

rktvnews

भारत-चीन सीमा से सटे सभी गांवों तक जल्द फ्री-डिश, आकाशवाणी भी होगी मजबूत: अनुराग ठाकुर

rktvnews

रायपुर : अमेरिका से रायपुर आकर युवा मतदाता अभिषेक वर्मा ने किया मतदान।

rktvnews

पटना:जनसुनवाई में सरकार के खिलाफ आरोप पत्र, बेटियों को सुरक्षा देने में सरकार पूरी तरह विफल।

rktvnews

भोजपुर:रिवोल्यूशन फिजिक्स ने इंटर के एग्जाम में फिर दबदबा बनाया।

rktvnews

Leave a Comment