RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:राजस्व,आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन तथा जाति एवं स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र से संबंधित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)18 मार्च।समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में राजस्व,आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन तथा जाति एवं स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र से संबंधित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ लंबित मामलों एवं योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने भूमि सीमांकन से संबंधित आवेदनों की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी आवेदन 90 दिनों से अधिक लंबित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि भूमि सीमांकन से संबंधित आवेदन का निर्धारित शुल्क 90 दिनों तक प्राप्त नहीं होता है तो ऐसे आवेदनों को नियमानुसार अस्वीकृत किया जाए। इस दौरान दाखिल-खारिज स्वीकृत वादों से संबंधित प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए गए। साथ ही जमीन हस्तांतरण से जुड़े लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
ग्राम प्रधान नियुक्ति से संबंधित प्रतिवेदन एवं आवेदनों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने नियमानुसार रिक्त पदों को शीघ्र भरने का निर्देश दिया। ग्राम प्रधान एवं उनके सहयोगियों के मानदेय भुगतान की स्थिति की जानकारी लेने पर बताया गया कि आवंटन हेतु विभागीय स्तर पर पत्राचार किया जा चुका है तथा आवंटन प्राप्त होते ही भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।
प्राकृतिक आपदा से संबंधित आवेदनों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि स्वीकृत मामलों में भुगतान शीघ्र करते हुए उपयोगिता प्रमाण पत्र अविलंब समर्पित किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान योजना की प्रगति की भी समीक्षा की और लाभुकों को समय पर लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जाति प्रमाण पत्र से संबंधित लंबित आवेदनों की गंभीर स्थिति पर कड़ा रुख अपनाते हुए उपायुक्त ने शिकारीपाड़ा प्रखंड के सभी राजस्व कर्मचारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही मसलिया अंचल के अंचल निरीक्षक (सीआई) का भी वेतन स्थगित रखने का आदेश दिया।
स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र से संबंधित प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने तथा प्रमाण पत्र अभिलंब आवेदकों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि जमीन से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो, यह हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।

Related posts

हरखेन कुमार जैन ज्ञानस्थली का प्रथम वार्षिक परीक्षा फल प्रकाशित!19 छात्र-छात्राएं टॉप टेन में:प्राचार्य डा आदित्य तिवारी

rktvnews

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून में पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया।

rktvnews

सुपौल: जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन लोहिया मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के कार्य स्थल का किया निरीक्षण।

rktvnews

गोपालगंज: विश्व युवा कौशल दिवस 2024 के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी।

rktvnews

दुमका:रजत जयंती वर्ष के अवसर पर सुबह ए झारखंड कार्यक्रम के तहत स्ट्रीट डांस का आयोजन — पारंपरिक लोकनृत्य और गीतों से झारखंड की झलक।

rktvnews

राजस्व मंत्री ने भूणास में किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास !राज्य सरकार द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में करवाए गए बेहतरीन विकास कार्य: राजस्व मंत्री

rktvnews

Leave a Comment