RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:बिछौना’ प्रदर्शनी में दिखेगी भारत की पारंपरिक हस्तनिर्मित कालीन, दरी एवं चटाइयों की समृद्ध विरासत।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)03अगस्त। भारत की समृद्ध हस्तशिल्प एवं वस्त्र परंपरा को समर्पित “बिछौना (Bichhauna)” प्रदर्शनी का आयोजन 6 से 9 अगस्त 2026 तक नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन (NID), भोपाल में किया जा रहा है। यह विशेष प्रदर्शनी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय (IGRMS), भोपाल एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन, मध्य प्रदेश के संयुक्त सहयोग से आयोजित की जा रही है।
इस प्रदर्शनी में भारत के विभिन्न क्षेत्रों की पारंपरिक हस्तनिर्मित कालीन, दरी, गलीचे एवं चटाइयों का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनी का उद्देश्य देश की समृद्ध बुनाई परंपरा, शिल्प कौशल तथा लोक एवं जनजातीय समुदायों की सांस्कृतिक विरासत को व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करना तथा हस्तशिल्प के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
प्रदर्शनी के दौरान आगंतुकों को पारंपरिक वस्त्र एवं गृह-सज्जा से जुड़े शिल्पों, उनकी निर्माण प्रक्रिया तथा भारतीय शिल्पकारों की उत्कृष्ट कारीगरी को निकट से देखने और समझने का अवसर मिलेगा। यह आयोजन विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, डिजाइन पेशेवरों, शिल्प प्रेमियों तथा आम नागरिकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन, मध्य प्रदेश ने सभी कला एवं संस्कृति प्रेमियों से अपील की है कि वे इस अनूठी प्रदर्शनी में सहभागिता कर भारतीय हस्तशिल्प परंपरा की विविधता और उत्कृष्टता का अनुभव करें।

Related posts

26 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बक्सर: नुक्कड़ नाटक और गीत- संगीत के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री का जोधपुर दौरा!संत महात्मा हमारे जीवन में मार्गदर्शक की निभाते हैं भूमिका:मुख्यमंत्री

rktvnews

व्यंग्य:अधूरी रामलीला🤪

rktvnews

भोजपुर: मृदुभाषी थे पत्रकार रजनीश: धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

भाजपा भोजपुर के मीडिया प्रभारी मनोनित होने पर संजय कुमार सिंह ने संगठन के प्रति जताया आभार।

rktvnews

Leave a Comment