RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जगजीवन कॉलेज में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत प्रधानमंत्री के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 अगस्त। जगजीवन कॉलेज, आरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में रविवार को “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के जेन-ज़ेड युवाओं के नाम संबोधन का लाइव प्रसारण एवं राष्ट्रव्यापी नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। भोजपुर जिले में इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के प्रभावी संचालन के लिए जगजीवन कॉलेज को अधिकृत किया गया था।कार्यक्रम का शुभारंभ बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद डॉ. सत्येंद्र पांडेय ने छात्र-छात्राओं को योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति विषय पर अपने विचार भी प्रस्तुत किए और समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया।उपस्थित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्त भारत के निर्माण की सामूहिक शपथ ली। पूर्वाह्न 11 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं के नाम संबोधन का लाइव प्रसारण सभी ने ध्यानपूर्वक देखा और सुना। कार्यक्रम का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार किया गया। अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो. राजीव नयन ने की, जबकि मंच संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी जुली कुमारी ने किया।

Related posts

भोजपुर:अखिल भारतीय किसान महासभा ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।

rktvnews

अयोध्या विवाद : किन्हें, क्यों और कैसे याद आएंगे चंद्रचूड़?

rktvnews

आसमां पायलट प्रोजेक्ट एवं श्रवण श्रुति कार्यक्रम का जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

झारखंड :भाजपा के लोग झारखण्ड में मंडरा रहे हैं लेकिन मणिपुर नहीं गए: कल्पना सोरेन

rktvnews

भोजपुर:मैनुदीन खान संगीत समारोह में बही संगीत की गंगा।

rktvnews

महिला कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एड्स के प्रति जागरूकता फैलाई!एड्स के प्रति जागरूकता ही बेहतर उपाय:प्राचार्या प्रो मीना कुमारी

rktvnews

Leave a Comment