RK TV News
खबरें
Breaking News

हावड़ा:हिंदी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित नशा मुक्ति अभियान का सफल आयोजन

हावड़ा /पश्चिम बंगाल (मनोज कुमार प्रसाद)03 अगस्त।हिंदी विश्वविद्यालय, पश्चिम बंगाल द्वारा ‘विकसित भारत 2026’ के संकल्प के तहत ‘नशा मुक्ति अभियान’ का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की सम्माननीय कुलपति प्रो० नंदिनी साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसका कुशल संचालन ओ.एस.डी. देवव्रत भांज्जा सर ने किया।
कार्यक्रम में संकाय सदस्यों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने एक स्वर में नशा मुक्त समाज के निर्माण, युवाओं के सर्वांगीण शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने तथा उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने का सामूहिक संकल्प लिया।
अपने अध्यक्षीय भाषण में कुलपति प्रो० नंदिनी साहू ने कहा, “जब देश का युवा स्वस्थ होगा, तभी एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।” उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि नशे की लत के कारण आज समाज में कई लोग अवसाद और आत्महत्या जैसे घातक कदम उठाने को मजबूर हो जाते हैं। अतः इससे दूर रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने, उत्कृष्ट अकादमिक करियर बनाने, चरित्र निर्माण तथा सर्वांगीण विकास की ओर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस विशेष अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्र के नाम संबोधन का लाइव प्रसारण भी देखा व सुना गया, जिसने युवाओं को एक नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए गहराई से प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सुचारू आयोजन एवं देख-रेख में फाइनेंस ऑफिसर सिद्धार्थ घटक चौधरी सर की गरिमामयी उपस्थिति एवं विशेष भूमिका रही। विश्वविद्यालय परिवार ने अंत में यह दृढ़ विश्वास जताया कि इस प्रकार की सकारात्मक पहल से युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने में सक्षम होगी।

Related posts

प्रधानमंत्री ने ईद-उल-अजहा पर सभी को बधाई दी।

rktvnews

राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश पर पूरे देश में बाल विवाह के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं:कुमारी सुनीता सिंह

rktvnews

भारत-ब्रिटेन हरित हाइड्रोजन मानकों और सुरक्षा प्रोटोकॉल सम्मेलन में सुरक्षित हरित हाइड्रोजन उत्पादन के विस्तार के लिए सहयोग को आगे बढ़ाया गया।

rktvnews

राजस्थान और उत्तराखण्ड, वीरों एवं बलिदानियों की भूमि है:पुष्कर सिंह धामी

rktvnews

छत्तीसगढ : राज्यपाल से पैरा एशिया कप के गोल्ड मेडल विजेता ने की सौजन्य भेंट।

rktvnews

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान फ्रांस की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए।

rktvnews

Leave a Comment