RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:बाल सुधार गृह-सह-संप्रेक्षण गृह के बच्चियों के प्रति संवेदनशील होकर करें कार्य: उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

जिले के 113 बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ा गया:उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)18 मार्च। मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने बाल सुधार गृह सह संप्रेक्षण गृह की व्यवस्था, नियुक्ति व किये जा रहे कार्यों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों व डीसीपीयू की टीम को बाल सुधार गृह-सह-संप्रेक्षण गृह के बच्चियों के प्रति संवेदनशील होने का निर्देश दिया।
इसके अलावा उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि बाल सुधार गृह के बच्चियों के स्वास्थ्य का पूरा-पूरा ध्यान रखा जाय और नियमित अंतराल पर इनके स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करे। आगे उपायुक्त ने बाल संरक्षण पदाधिकारी को निर्देशित किया कि बच्चियों की जरूरतों को मुहैया कराते हुए इनका विशेष ख्याल रखें और बच्चों के प्रति संवेदनशील रहें, ताकि बच्चियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही उपायुक्त ने रिक्त पदों ( केयर टेकर, सफाई कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, शिक्षक आदि) पर नियुक्ति को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिया। इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने अनाथ, बेसहारा या कोविड के दौरान माता-पिता को खोने वाले 113 बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना हेतु स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ा गया।
इस दौरान मौके पर उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, सहायक निर्देशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी, डीसीपीयू की टीम एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थीं।

Related posts

भोजपुर : बहोरनपुर मे 30 पीस बीयर के साथ एक गया जेल।

rktvnews

भोजपुर: आरा में यूजीसी रेगुलेशन के समर्थन में समता कन्वेंशन संपन्न।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समन्वय एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्यों के निष्पादन को लेकर बैठक।

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस के जवान ने अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते 4 गोल्ड मेडल।

rktvnews

जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी की मतदाता पुनरीक्षण संबंधी बैठक।

rktvnews

राजेंद्र स्टेडियम छपरा में स्वतंत्रता दिवस समारोह-2023 के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह के पूर्वाभ्यास का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment