RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 जून के कार्यक्रमों की तैयारियाँ देखी।

भोपाल/मधयप्रदेश 24 जून। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 जून की यात्रा और उनके कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री चौहान मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुँचे वहाँ उन्होंने प्रधानमंत्री के संवाद कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने वहाँ सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री के रोड-शो मार्ग के सुरक्षा इंतजामों के बारे में पुलिस अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रोड-शो के दौरान नागरिकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।
मुख्यमंत्री चौहान ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुँचकर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों से कार्यक्रम के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान रेलवे यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से 27 जून को भोपाल-इंदौर और भोपाल-जबलपुर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी इस मौके पर नागरिकों को संबोधित भी करेंगे
इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, सांसद वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, जन-प्रतिनिधि और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

उत्तर प्रदेश: कानपुर:रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कानपुर स्थित फील्ड गन कारखाने का दौरा किया और महत्वपूर्ण स्वदेशी रक्षा क्षमताओं का जायजा लिया।

rktvnews

बागपत:किसान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनी किसानों की समस्याएँ।

rktvnews

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का जलवायु परिवर्तन सम्मेलन: सतत विकास और अनुकूलन की दिशा में कदम।

rktvnews

गढ़वा: बढ़ते ठंड के मद्देनजर उपायुक्त ने गरीबों और असहायों के बीच किया कंबल वितरित।

rktvnews

गोपालगंज:जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:बी एस डीएवी प स्कूल में वार्षिक खेल-कूद समारोह संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment