RK TV News
खबरें
Breaking News

फोर्टिस गुरुग्राम ने मल्‍टी-डिसिप्लिनरी केयर के साथ मोटापे से निपटने के लिए समग्र ओबेसिटी क्लिनिक शुरू किया।

मशहूर टीवी और फिल्म अभिनेता राम कपूर ने इस पहल की शुरुआत की, जिसका उद्देश्‍य समग्र वजन प्रबंधन (होलिस्टिक वेट मैनेजमेंट) को बढ़ावा देना है।

गुरुग्राम/हरियाणा राहुल ढींगरा 16 मार्च।फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने समग्र ओबेसिटी क्लिनिक शुरू करके भारत में बढ़ते मोटापे की महामारी से निपटने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। यह क्लिनिक व्यापक और मल्‍टी-डिसिप्‍लनरी देखभाल मॉडल प्रदान करता है, जो बैरिएट्रिक सर्जन, न्‍यूट्रिशनिस्‍ट्स, इंटर्नल मेडिसिन विशेषज्ञ और लैप्रोस्कोपिक जीआई सर्जन जैसे विशेषज्ञों को एक साथ लाता है, ताकि मरीजों के लिए पर्सनलाइज्‍ड और मरीज-केंद्रित उपचार योजनाएं तैयार की जा सकें। विविध क्‍लीनिकल विषयों की विशेषज्ञता को एकीकृत करके इस क्लिनिक का उद्देश्य प्रत्येक मरीज की विशिष्ट स्वास्थ्य आवश्यकताओं के अनुरूप समग्र देखभाल और दीर्घकालिक समाधान प्रदान करना है।
क्‍लीनिक की शुरुआत के मौके पर जाने-माने अभिनेता राम कपूर ने कहा, “फिटनेस का मतलब केवल वजन मापने वाली मशीन पर दिखने वाला नंबर नहीं है, बल्कि इसका मतलब है मजबूत, ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करना। फिट रहना सतत चलने वाली प्रक्रिया है और जिंदगी लगातार खुद को बेहतर बनाने के इर्द-गिर्द घूमनी चाहिए। मोटापे को सिर्फ बाहरी समस्या के तौर पर नहीं, बल्कि गंभीर और पुरानी चिकित्‍सकीय समस्या के तौर पर देखा जाना चाहिए, जिसके लिए निरंतर सही चिकित्‍सा देखभाल और जीवनशैली में बदलाव की जरूरत होती है।”
अपनी सेहतमंद जीवन के सफर से प्रेरणा लेते हुए कपूर ने वेलनेस के लिए समग्र नजरिया अपनाने के महत्व पर जोर दिया, जिसमें उपयुक्‍त पोषण, नियमित फिजिकल एक्टिविटी, पूरी नींद और मानसिक सुकून शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मोटापे की समस्‍या से प्रभावी तरीके से छुटकारा पाने के लिए सही मेडिकल गाइडेंस, लंबे समय की
प्रतिबद्घता और सहायक स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल पारिस्थितिकी तंत्र की जरूरत होती है, जैसा कि स्‍पेशलाइज्‍ड क्लीनिक, जो विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों को एक साथ लाता हैं। उन्होंने वजन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को त्वरित समाधानों पर निर्भर रहने के बजाय जल्द से जल्द पेशेवर मदद लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्‍होंने इस बात जोर दिया कि स्थायी स्वास्थ्य परिणाम जीवनशैली में निरंतर बदलाव और विशेषज्ञ चिकित्सा सहायता के मेल से प्राप्त होते हैं।
इस मौके पर फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम के प्रिंसिपल डायरेक्टर और यूनिट हेड – इंटरनल मेडिसिन, डॉ. सतीश कौल ने कहा, “मोटापा एक गंभीर स्वास्थ्य चिंता है जो कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ाता है और जीवन की गुणवत्ता पर असर डालता है। हमारा ओबेसिटी क्लिनिक फोर्टिस हेल्थकेयर की समग्र और मरीज-केंद्रित देखभाल के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो लोगों को प्रभावी वजन प्रबंधन (वेट मैनेजमेंट) के लिए टिकाऊ समाधानों के साथ सशक्त बनाता है। मोटापा केवल बाहरी समस्या नहीं है, बल्कि यह सीधे तौर पर मधुमेह (डायबिटीज), दिल की बीमारी और रक्‍तचाप (हाइपरटेंशन) जैसी गैर-संक्रामक बीमारियों का कारण बनता है। हमारा क्लिनिक व्यापक देखभाल प्रदान करता है, जिसमें जीवनशैली में बदलाव लाने वाली रणनीतियां और आधुनिक चिकित्सा उपचार शामिल हैं।”
क्लिनिक में उपलब्ध उन्नत उपचार विकल्पों के बारे में चर्चा करते हुए फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम के प्रिंसिपल डायरेक्टर और एचओडी– लैप्रोस्कोपिक जीआई, जीआई ऑन्कोलॉजी, बैरिएट्रिक और एआईएस सर्जरी, डॉ. (प्रो.) अमित जावेद ने कहा, ‘‘गंभीर मोटापे से पीड़ित ऐसे लोगों के लिए जिन पर जीवनशैली और चिकित्‍सा उपचार का कोई असर नहीं होता, बैरिएट्रिक सर्जरी एक सुरक्षित और बहुत असरदार विकल्प हो सकती है। फोर्टिस में हम एक मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम की मदद से आधुनिक और कम से कम चीरा वाली बैरिएट्रिक प्रक्रियाएं उपलब्ध कराते हैं, ताकि मरीजों को सबसे अच्छे नतीजे मिलें और उन्हें लंबे समय तक उसका फायदा हो। मरीजों को पूरी जांच-पड़ताल, जीवनशैली से जुड़े परामर्श, खान-पान से जुड़ी सलाह और सर्जरी के आधुनिक विकल्पों का लाभ मिलता है। अत्याधुनिक तकनीक से लैस यह क्लिनिक न्यूनतम चीर-फाड़ वाली बैरिएट्रिक सर्जरी में विशेषज्ञता रखता है जो सुरक्षित प्रक्रियाओं, तेजी से रिकवरी और मरीजों के बेहतर परिणामों को सुनिश्चित करती है।’’
फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट के फैसिलिटी डायरेक्टर और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट यश रावत ने कहा, “द लैंसेट में प्रकाशित एक वैश्विक विश्लेषण में अनुमान लगाया गया है कि 2050 तक भारत में सभी आयु वर्ग में 44 करोड़ से अधिक लोग ओवरवेट और मोटापे से ग्रस्त हो सकते हैं। यह क्लिनिक सार्वजनिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के हमारे संकल्प को दर्शाता है। हमारा लक्ष्य लोगों को स्‍पेशलाइज्‍ड ओबेसिटी केयर और लगातार सहयोग के माध्यम से लोगों को अपने बेहतर स्वास्थ्य को फिर से पाने के लिए सशक्त बनाना है। क्लिनिकल उत्कृष्टता, आधुनिक उपचार और करुणापूर्ण देखभाल के माध्‍यम से फोर्टिस हॉस्पिटल गुरुग्राम ओबेसिटी मैनेजमेंट को बेहतर बनाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह तैयार है।”

फोर्टिस हेल्‍थकेयर लिमिटेड के बारे में

फोर्टिस हेल्‍थकेयर लिमिटेड भारत में अग्रणी एकीकृत स्‍वास्‍थ्‍य सेवा प्रदाता है। कंपनी के हेल्थकेयर वर्टिकल्स में मुख्यतः अस्पताल, डायग्नॉस्टिक्स तथा डे केयर विशेषज्ञ सेवाएं शामिल हैं। वर्तमान में, कंपनी देश भर के 12 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों में कुल 36 हेल्थकेयर सुविधाओं )जिनमें जेवी और ओ एंड एम शामिल हैं) का संचालन करती है। कंपनी के नेटवर्क में 6,000 से अधिक ऑपरेशनल बेड्स (ओ एंड एम समेत) तथा 400 डायग्नॉस्टिक्स लैब्स शामिल हैं।

Related posts

बेतिया:जिलाधिकारी ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पतिलार, बगहा-01 का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:3001 लाभुकों का अब होगा अपना आशियाना,आवास की चाभी पाकर गदगद हुए लाभुक।

rktvnews

अयोध्या में स्वदेशी मोबाइल अस्पताल (भीष्म) तैनात।

rktvnews

भोजपुर:विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

शाहपुर पुलिस ने 1200 पीस फ्रुटीनुमा अंग्रेजी शराब किया बरामद।

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी सफलता।

rktvnews

Leave a Comment