RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर ने श्रमदान कर की सफाई,लोगो को किया जागरूक!अपने आस पास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखना हमारा दायित्व: न्यायाधीश ब्रजेश कुमार मालवीय

आरा /भोजपुर 01 अक्टूबर। उच्च न्यायालय, पटना एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के अनुपालन में 15 सितंबर से 02 अक्टूबर 2023 तक मनाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान “स्वच्छता ही सेवा-2023” के अंतर्गत जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार मालवीय द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के तत्वाधान में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने बताया कि आज जिला न्यायाधीश के आह्वान पर सभी पारा विधिक स्वयंसेवक, पैनल अधिवक्ता एवं कर्मियों द्वारा श्रमदान किया गया। उनके द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता शिविर के माध्यम से साफ सफाई से होने वाले हैं फायदे के बारे में लोगों को जागरूक किया साथ ही स्वयं झाड़ू लगाकर अपने-अपने क्षेत्र में सफाई भी की। सचिव गौतम कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत लोगों में जागरूकता फैलाने हेतु शहर एवं आसपास के क्षेत्र में बहुत सारे बैनर भी लगाया गया है ताकि आमजन जागरूक हो। साथ ही जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखना हम सभी का दायित्व है।

Related posts

ये छठ ज़रूरी है..धर्म से अधिक, समाज और संस्कृति का पर्व।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में सागर परिक्रमा यात्रा चरण-X के पांचवें दिन का नेतृत्व किया।

rktvnews

मेरी नहीं, हमारी हिंदी — भाषा से घर वापसी तक की यात्रा : ऋतेश निगम

rktvnews

मध्यप्रदेश:नरेला विधानसभा के हर घर में होगा प्रयागराज महाकुंभ गंगा जल का वितरण: मंत्री सारंग

rktvnews

एक युग का अंत: क्रिकेट के महानायकों को सलाम।

rktvnews

बिहार:नवनियुक्त कनीय अभियंताओं एवं अनुदेशकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

Leave a Comment