RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:तीसरे दिन मैच में मगध प्रमंडल ने कोशी प्रमंडल को 24 रनों से पराजित किया।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 दिसंबर।बिहार राज्य खेल प्रधिकरण , खेल विभाग एवं जिला प्रशासन भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालय अंतर प्रमंडल क्रिकेट बालक अंण्डर 17 खेल प्रतियोगिता 2025-26 का शनिवार को तीसरा मैच पटना प्रमंडल बनाम दरभंगा प्रमंडल के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी यशवंत नारायण, ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कोशी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मगध प्रमंडल की ओर से सलामी बल्लेबाज हिमांशु और अमन ने अर्धशतकीय साझेदारी कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति प्रदान किया। अमन ने 32 गेंद पर 41 रन, हिमांशु 15 गेंद पर 15 रन बनाया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए पवन ने तीन चौके और पांच छक्के की मदद से 69 रन बनाया, लवकेश ने एक छक्के की मदद से 15 रन ,इस प्रकार की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खो कर 162 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। कोशी प्रमंडल की ओर से गेंदबाजी करते हुए विश्वनाथ ने दो विकेट,ओम कार और निखिल ने एक एक विकेट की प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोशी प्रमंडल की पूरी टीम 138 रन पर सिमट गई। कोशी प्रमंडल की ओर से बल्लेबाजी करते हुए केशव ने 37 रन , शहनवाज ने 36 रन, ओम कार ने 22 रन बनाया बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में प्रवेश नहीं किया। मगध प्रमंडल की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमित और पवन ने दो दो विकेट प्राप्त किया,।इस प्रकार मगध ने यह मैच 24 रनों से कोशी प्रमंडल को पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया।
इस आशय की जानकारी भोजपुर जिला खेल पदाधिकारी आलोक कुमार गौतम ने दी।

Related posts

भोजपुर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पीरो में की अगिआंव एवं तरारी विधानसभा क्षेत्र के सभी सेक्टर एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक।

rktvnews

हल्द्वानी:जनपद के दूरदराज क्षेत्रों में आम जन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने चेरिटेबल ट्रस्ट गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

rktvnews

चतरा:आकांक्षी जिला/प्रखंड के विभिन्न सूचकांकों की प्रगति की उपायुक्त ने की विस्तृत समीक्षा।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के रायपुर का दौरा करेंगे।

rktvnews

भोजपुर:बकाया कर निराकरण कैम्प में बोले संयुक्त आयुक्त नरेश कुमार एक मुस्त जमाकर 65 प्रतिशत छुट पायें व्यापारी।

rktvnews

बक्सर:बैठक में विधायक आनन्द मिश्र के स्थानीय मुद्दों पर सबने जताईं सहमति।

rktvnews

Leave a Comment