RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर : तालाब मे डूबने से एक युवक की मौत! मृतक बक्सर जिला के ब्रह्मपुर के ढाबी गाँव है निवासी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 15 मार्च। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के अंतर्गत करनामेपुर थाना क्षेत्र के महुआर गाँव स्थित तालाब मे डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक अवधेश यादव (30 वर्ष) बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के ढाबी गाँव का रहने वाला बताया जाता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अवधेश यादव की तबीयत खराब थी। वह किसी काम से पड़ोस के भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के करनामेपुर थाना क्षेत्र के महुआर गाँव आया हुआ था। बताया जाता है कि महुआर गाँव स्थित एक तालाब के पास अवधेश यादव को संभवतः चक्कर आया जिससे वह तालाब मे गिर गया। हालांकि इस आशय की आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। आनन फानन मे आसपास के लोगों ने उसे तालाब से निकाला और चिकित्सा हेतू शाहपुर रेफरल अस्पताल लाये जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शाहपुर पुलिस और नैनिजोर पुलिस के सहयोग से मृतक अवधेश यादव के शव को अंत्यपरीक्षण हेतू आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया।

Related posts

भारतीय नाविकों की सुरक्षा अब भारत की शीर्ष रणनीतिक प्राथमिकता क्यों होनी चाहिए?

rktvnews

बिहार में उद्योगों को नए तरीके से प्रोत्साहित करने में जुटी सरकार।

rktvnews

एस.एच. 88 को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

बुंदेलखंड पृथक राज्य की मांग को बुलंद कर रहा क्षेत्र का एकमात्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म बुंदेलखंड 24×7

rktvnews

मध्यप्रदेश:गीता जयंति पर सामूहिक गीता पाठ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

rktvnews

उत्तराखंड:आगामी 14 नवम्बर से प्रारम्भ होने वाले ऐतिहासिक जौलजीबी मेले के संबंध मे अपरजिलाधिकारी डॉ शिव कुमार बनरवाल की अध्यक्षता में मेले की तैयारियों के संबंध में बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment