RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता और कालाबाजारी रोकने के लिए जिले में कंट्रोल रूम स्थापित।

गैस सिलेंडरों से जुड़ी समस्या और शिकायतों का होगा समाधान।

इंदौर/मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)13 मार्च। इंदौर जिले में एलपीजी सिलेंडरों की सुचारू उपलब्धता और कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। आम उपभोक्ता गैस सिलेंडर से जुड़ी किसी भी समस्या, शिकायत या सुझाव के लिए कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकेंगे।
कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशानुसार जिले में घरेलू सिलेंडरों की सहज उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 0731-2993900 जारी किया गया है।
जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू ने बताया कि इंदौर जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी से बचाने तथा घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की अवैध बिक्री एवं कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए यह व्यवस्था की गई है।
जिला स्तर पर गठित कंट्रोल रूम में सहायक आपूर्ति अधिकारी कल्पना परामानिक (मोबाइल नम्बर 9399142251), कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सवेसिंह गामड़ (8120041922) सहित कम्प्यूटर ऑपरेटर अंकित नागर (9200249020), रोहित बर्मन (8085799812), महेश जगताप (6260271176) और अब्दुल समद (9926062731) को तैनात किया गया है।
आम उपभोक्ता अपनी शिकायत या सुझाव कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर 0731-2993900 पर दर्ज करा सकते हैं या फिर कलेक्टोरेट कार्यालय के कक्ष क्रमांक 221 में कार्यालयीन समय में स्वयं उपस्थित होकर भी जानकारी दे सकते हैं। कंट्रोल रूम प्रभारी और उनकी टीम प्राप्त शिकायतों को पंजी में दर्ज कर उनके त्वरित निराकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

Related posts

भोजपुर:तेजस्वी यादव की अगुआई में बनेगा नया बिहार:पूर्व विधायक विजयेन्द्र

rktvnews

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय में ध्वाजारोहण किया।

rktvnews

भोजपुर: बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट के बैनर तले जिला स्तरीय संघ महासंघ की बैठक आयोजित।

rktvnews

गिरिडीह:गणतंत्र दिवस की तैयारी समारोह को लेकर उपायुक्त रामनिवास यादव ने सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

77वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में झंडोतोलन, परेड समेत हुए अन्य कार्यक्रम!बतौर मुख्य अतिथि जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम पहुंच माननीय मंत्री श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार सत्यानंद भोक्ता ने किया झंडोतोलन।

rktvnews

पटना उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश स्व किशोर कुमार मंडल के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

Leave a Comment