RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने किया आरा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का दौरा एवं कटाव रोधी कार्य का निरीक्षण।

प्रभावितों की समस्याओं से हुए रूबरू,पदाधिकारियों को दिए निर्देश।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 अगस्त।बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह का लगातार बड़हरा विधानसभा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का दौरा जारी है।
रविवार को बड़हरा विधायक आरा प्रखंड के विभिन्न गाँवो का दौरा किया। विधायक ने सलेमपुर, इजरी पीपरा, मणीराय के टोला,पीपरपाती,अचरज लाल के टोला, केवटिया,बलुआ,बरजा आदि बाढ़ पीड़ित गाँवो का दौरा किया।इस दौरान उन्होने लोगो की समस्याओं को सुना। बलुआ पुराना बाजार मे ट्रासफार्मर बदलने की मांग पर तुरंत विद्धुत अधीक्षण अभियंता से बात किए।इसके साथ बाढ़ मे टुटे हुए सड़क का मरम्मत करने एवं अन्य समस्याओं से लोगो ने विधायक को अवगत कराया। विधायक द्वारा सभी समस्याओं का निदान देने की बात कही।
बड़हरा विधायक द्वारा मणीराय के टोला,अचरज लाल के टोला एवं केवटिया में कटाव निरोधी कार्यो का निरीक्षण बाढ़ नियंत्रण प्रभारी कार्यपालक अभियंता कन्हैया लाल साव,सहायक अभियंता, कनीय अभियंता के साथ किए। गंगा रोधी कार्य का निरीक्षण करते हुए विधायक द्वारा निर्देश दिया गया।
बड़हरा विधायक ने कहा कि लगातार गंगा नदी का पानी घटने से बाढ का पानी हट रहा है।इस दौरान टुटे हुए सड़क का मरम्मत एवं विजली की समुचित व्यवस्था किया जाएगा। बाढ़ के दौरान हो रही सभी समस्याओं का निदान किया जा रहा है।
उन्होने कहा कि मणीराय के टोला पर कटाव रोधी कार्य विभाग द्वारा तेजी से किया गया। किसी भी कटाव को रोकने के लिए विभाग तत्पर है। इसके साथ किसी भी समस्या को जनता मुझसे संपर्क कर सकते है। सभी विकास कार्य क्षेत्र मे हो रहा है। मै जनता की सेवा के लिए विधायक हूँ।
साथ में बड़हरा विधानसभा प्रभारी संजय कुमार सिंह,विधानसभा पालक धीरज सिंह,सिन्हा मंडल संयोजक संजीव कुमार सिंह,सुगानी पांडेय,उमा पांडेय,प्रमोद तिवारी, झखड़ तिवारी, बगेदर तिवारी, ललन सिंह,पप्पु स़िह,विवेक सिंह,माझील कुमार, अनील सिंह,सोहरा पंचायत मुखिया राजेश सिंह आदि कार्यकर्ता और जनता शामिल थे।

Related posts

जयपुर:भगवान महावीर कैंसर चिकित्सालय एवं अनुसन्धान केंद्र में कैंसर विजेता दिवस मनाया गया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 26 अप्रैल 25

rktvnews

आखिर क्यों बढ़ रहा है इनफर्टिलिटी का खतरा? जाने इसके पीछे का कारण : डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस : कुलपति ममता चंद्राकर के हाथों होगा ध्वजारोहण!आज शाम होगी ‘गगन दमामा बाज्यो’ की प्रस्तुति।

rktvnews

चतरा:राजस्व संग्रहण में चतरा का उत्कृष्ट प्रदर्शन, अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 99वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment