RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरिडीह: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )13 मार्च। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव के द्वारा प्रखंड कार्यालय गिरिडीह स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उपायुक्त ने सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव का जायजा लिया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा परिसर का अवलोकन के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, बीयू हॉल, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनरेटर रूम, तैनात सुरक्षा बलों के लॉग बुक, अग्निशमन यंत्र आदि सहित अन्य व्यवस्थाओं तथा कमरों के सीलिंग आदि का जायजा लिया गया। निरीक्षण के क्रम में तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने कार्य एवं दायित्वों के प्रति सचेत व सक्रिय रहने के निर्देश दिए। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, बहुजन समाजवादी पार्टी, बीजेपी, एनपीपी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, आजसू, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, राजद समेत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

नेशनल ज्योग्राफिक की ‘बिली एंड मौलीः एन ओटर लव स्टोरी’ 18वें मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में उद्घाटन फिल्म होगी।

rktvnews

नैनीताल :शहीद खेमचन्द्र डोरबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

भोपाल:स्वदेशी उत्पादों का उपयोग है सच्ची राष्ट्रसेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

कैबिनेट ने बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) के विकास के लिए व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण योजना को मंजूरी दी।

rktvnews

बक्सर के जगदरा गांव में पारंपरिक और प्राकृतिक रूप से मनाई गई होली।

rktvnews

आरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित!अप्रत्यासित संख्या में हुआ सुलहनीय वादों का निपटारा।

rktvnews

Leave a Comment