RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:भक्तिपूर्ण माहौल में आयोजित हुआ भगवान का तप एवं ज्ञान कल्याणक :नीलेश कुमार जैन

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 जून। रविवार को दिगंबर जैन चंद्रप्रभु मंदिर में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव में प्रातः समय में जिनभिषेक, शांतिधारा के उपरांत पंचायती मंदिर स्थित नव निर्मित वेदी की शुद्धि के लिए चंद्रप्रभु मंदिर से जलभरी करके घटयात्रा निकाली गई। जिसमें सभी इंद्र-इंद्राणी व पात्र घटयात्रा में शामिल रहे। वेदी शुद्धि कर वहीं याग मंडल विधान हुआ। भगवान के तप कल्याणक के अवसर पर भगवान (महामुनि) के आहारचर्या में प्रथम आहार इच्छु रस का हुआ। जिसमें काफी संख्या में भक्तों ने महामुनि को आहार दिए। तदोपरांत मुनिश्री के मंगल सनिध्य में जिनबिंब स्थापना पंचायती मंदिर में किया गया। दोपहर समय में ज्ञान कल्याणक पूरे विधिपूर्वक संपन्न हुआ जिसमें भगवान का केवलज्ञान संवशरण की रचना कर दिव्य देशना हुआ। उक्त अवसर पर कई भक्तों ने अपनी शंका का समाधान प्राप्त किया। संध्या समय में सम्यक समाधान, संगीमय आरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन ने बताया कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है इस महोत्सव में शामिल होने के लिए भक्तगण विभिन्न स्थानों से आरा पहुंचे है। उन्होंने बताया कि सोमवार को भगवान का मोक्ष कल्याणक बहुत ही भक्तिपूर्वक मनाया जायेगा।

Related posts

अथ कुम्भ मोक्ष मार्ग सत्यार्थ!

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने राजभवन नैनीताल में सैनिक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर के चुराचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नव संवत्सर, चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा की दी शुभकामनाएं।

rktvnews

पहली 25टी बोलार्ड पुल टग नौका 02 फरवरी 2024 को नौसेना जहाज मरम्मत यार्ड कोच्चि में सौंपी गई।

rktvnews

रायपुर : चिरायु योजना से संवर रहा है जीवन।

rktvnews

Leave a Comment