RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आयुष्मान कार्ड निर्माण एवं डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)28 मई।आज जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुलतानिया के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह की अध्यक्षता में डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के प्रारंभ में उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से अब तक आयोजित विशेष शिविरों में प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। आयुष्मान कार्ड निर्माण की समीक्षा के क्रम में उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे बीपीएम जीविका, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मिशन मोड में अगले दो दिनों तक कार्य करें और सभी लंबित पात्र लाभुकों के आयुष्मान कार्ड का निर्माण पूर्ण कराएं। उप विकास आयुक्त ने जिला कल्याण पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस, मैनेजर जीविका एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे अपने अधीनस्थ कर्मियों द्वारा किए जा रहे आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य का नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर प्रभारी पदाधिकारी,विकास शाखा; सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण; सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा; निदेशक, डीआरडीए; निदेशक, एनईपी; डीपीसी, आयुष्मान भारत; मैनेजर, जीविका; डीपीओ, शिक्षा; सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भारी उद्योग मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की 7वीं बैठक उत्तराखंड के मसूरी में हुई संपन्न।

rktvnews

दरभंगा:डी.एम. ने किया ई.वी.एम. वेयर हाउस का निरीक्षण।

rktvnews

रामगढ़: यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालो का किया गया सम्मान🤪पहनाई गई मालाएं,दिए फूल।

rktvnews

भोजपुर: महेंद्र सिंह प्रभाकर की पुण्यतिथि के अवसर पर “भारतबोध” विषयक संगोष्ठी सह कवि सम्मेलन का आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तराखंड के रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र में एक मस्जिद के इमाम द्वारा 7 वर्षीय लड़के के साथ यौन कुकर्म के आरोप पर स्वतः संज्ञान लिया है

rktvnews

बक्सर: डीएम द्वारा अंचल सिमरी अंतर्गत विशेष सर्वेक्षण एंव बंदोबस्त कार्यों का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment