RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

वैशाली : आगामी पर्व त्योहारों को पूर्ण सुरक्षा एवं शांति पूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी यशपाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक रविरंजन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न।

वैशाली/ बिहार 07 नवंबर।दीपावली, महापर्व छठ एवं कार्तिक पूर्णिमा स्नान को पूर्ण सुरक्षा एवं शांति पूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी यशपाल मीणा एवं पुलिस अधीक्षक रविरंजन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुयी जिसमें जिलाधिकारी ने कहा कि महापर्व छठ एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बेहतर व्यवस्था उपलब्ध करायी जायेगी। इस अवसर पर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों की ओर जाने वालों पथों की मरम्मति करायी जायेगी तथा यातायात व्यवस्था को सुगम बनायी जायेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी घाटों पर सुविधा एवं सुरक्षा के बेहतर प्रबंध किये जायें। सभी घाटों पर जल स्तर की स्थिति का ठीक से मुआयना कर लिया जाय और उसी के अनुरूप वहाँ बैरिकेडिंग कराई जाय। जो घाट खतरनाक हैं उसकी सूचना दे दी जाए और समय रहते प्रचार-प्रसार कर दिया जाय ताकि लोगों को भ्रम नहीं रहे। घाटों की ओर जाने वाले मार्गों को ठीक कर दिया जाय तथा पूजा के दिन लाइटिंग की समुचित व्यवस्था करायी जाय। घाटों की सफाई तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा कचरा रखने के लिए बड़े-बड़े डस्टबीन की व्यवस्था रखी जाए। घाटों पर पब्लिक एडरेस सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था चेंजिंग रूम, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया गया। घाटों पर वाच टावर लगाने एवं नियंत्रण कक्ष स्थापित कराने का निर्देश दिया गया।
पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता को चापाकल, वाटर एटीएम, पानी का टैंकर लगाने तथा अस्थायी शौचालय निर्माण कराने का निर्देश दिया गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी घाटों गोताखोर रखने, वोट एम्बुलेंस की व्यवस्था रखने तथा नदी में पेट्रोलिंग कराने का निर्देश दिया गया। भीड़ नियंत्रण की बेहत्तर व्यवस्था रखने तथा सभी चिन्हित स्थानों पर साइनेज लगाने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपस्थित एसडीआरएफ के पदाधिकारी ने बताया कि अभी 18 मोटर वोट उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने कहा कि मद्य निषेध विभाग के पास भी दो मोटर वोट हैं, उसका भी उपयोग किया जाय। मोटर वोट को कहाँ स्टेशन कराना है इस पर एसडीओ और एसडीपीओ से विमर्श कर लें। राघोपुर और महनार के लिए भी मोटर वोट रखने का निर्देश दिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद् हाजीपुर के द्वारा बताया गया। कि छोटे-बड़े कुल 24 घाटों को छठ पूजा एवं स्नान के लिए चिन्हित किया गया है जिसे 08 भाग में बाँट कर कार्य प्रारंभ कर दी गयी है और समय रहते इसे पूरा करा लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पानी के अन्दर बैरिकेडिंग डबल लेयर का कराया जाएगा। पानी में नीचे जाली लगाई जाएगी तथा लाल निशान भी लगाया जाएगा जिसके आगे लोग नहीं जा पाएंगे। सभी घाटों पर समान्य नाव एवं नाविक भी रखें जायेगें। पथ निर्माण विभाग के कार्यापालक अभियंता ने बताया कि घाटों की ओर जाने वाले पथों का मरम्मति कार्य प्रारंभ करा दिया गया है।
धनतेरस एवं दीपावाली के अवसर पर भी सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था रखने और सभी चिन्हित स्थलों पर अतिरिक्त बल की प्रतिनियुक्ति करने निर्देश एसडीओ और एसडीपीओ को दिया गया। सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों को तलाब पोखर सहित सभी छठ घाटों का स्वयं से भ्रमण कर देख लेने का निर्देश दिया गया।
यह बैठक जिलाधिकारी के कार्यालय कक्ष में सम्पन्न हुयी जिसमें वीडियों कन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी जुड़े हुये थे।

Related posts

राजस्थान:चित्तौड़गढ़:अतिरिक्त जिला कलक्टर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक

rktvnews

लेनिन जयंती और भाकपा-माले स्थापना दिवस पर पूरे भोजपुर जिले में आयोजित हुए कार्यक्रम।आरा के क्रान्तिपार्क में मना भाकपा-माले का स्थापना दिवस समारोह।

rktvnews

एम.सी. मैरी कॉम, अवनि लेखरा और सुहास यतिराज ने परीक्षा पे चर्चा 2025 के सातवें एपिसोड में हिस्सा लिया।

rktvnews

भोजपुर:जल-जीवन-हरियाली अभियान की समीक्षात्मक संपन्न।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश के 10 जिलों में 1550 से अधिक मतदाता संख्या वाले मतदान केंद्रों पर बनाए गए 103 सहायक मतदान केन्द्र।

rktvnews

Leave a Comment