RK TV News
खबरें
Breaking News

जयपुर:जल संसाधन मंत्री ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर किया पुष्कर के पवित्र सरोवर का विशेष पूजन एवं दुग्धाभिषेक।

प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु जीवन एवं राष्ट्र उन्नति की मंगलकामनाएँ की।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने हासिल की विश्व पटल पर नई सशक्त पहचान : रावत

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )18 सितम्बर। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को पुष्कर सरोवर की पूजा-अर्चना और दुग्धाभिषेक कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु, स्वस्थ और सुखमय जीवन की मंगलकामनाएँ कीं।
इस अवसर पर मंत्री रावत ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि मोदी जी के सशक्त मार्गदर्शन में भारत ने विश्व पटल पर नई सशक्त पहचान स्थापित की है और हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि आज भारत की आवाज़ को विश्व स्तर पर गंभीरता और सम्मान के साथ सुना जाता है यह हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

जनकल्याण और राष्ट्र उन्नति का प्रतीक

पुष्कर सरोवर पर किया गया यह दुग्धाभिषेक केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जनकल्याण और राष्ट्र उन्नति का संकल्प भी है। इस दौरान मंत्री रावत ने क्षेत्र में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया और युवाओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के हरित भारत और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सहभागी बनें।

Related posts

अमेरिकी विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से भेंट की।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‘हर घर तिरंगा’अभियान के तहत आज नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

rktvnews

भोजपुर: सांसद सुदामा प्रसाद ने जिले के 7 विद्यालयों में किया ओपन जिम का उदघाटन।

rktvnews

मेहनतकशों पर विश्वव्यापी हमला।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने महामारी तैयारी नवाचार गठबंधन के तहत एशिया की पहली स्वास्थ्य अनुसंधान से संबंधित “प्री-क्लिनिकल नेटवर्क सुविधा” का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:धनतेरस पर मां मालती बजाज शोरूम में ग्राहकों की लगी भीड़, ऑफर ने खींचा ध्यान।

rktvnews

Leave a Comment