RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

हनुमानगढ़:राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों हेतु व्हाइट कोट सेरेमनी का आयोजन।

हनुमानगढ़/राजस्थान 11 दिसम्बर। राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय हनुमानगढ़ में सोमवार को एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए व्हाइट कोट सेरेमनी आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर रुक्मणि रियार ने छात्रों का उत्साह वर्धन किया। इस समारोह में मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ. कीर्ति शेखावत, प्रशासन व फैकल्टी जिला चिकित्सालय से पीएमओ डॉ. मुकेश कुमार, मेडिकल ज्यूरिस्ट डॉ. शंकर सोनी, वरिष्ट चिकित्सक-गण, आईएमए स्टेट प्रेसिडेंट डॉ. एमपी शर्मा , आईएमए हनुमानगढ़ के पैट्रन डॉ. पारस जैन, प्रेसिडेंट डॉ. प्रताप सिंह शेखावत एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर रुक्मणि रियार एवं अन्य अतिथियों ने सरस्वती पूजन से किया। जिला कलेक्टर ने प्रथम वर्ष एमबीबीएस छात्रों को चरक शपथ का धैर्यपूर्वक व अक्षरशः पालन करने की सलाह दी। इसके बाद पी.एम.ओ डॉ. मुकेश कुमार द्वारा एमबीबीएस विद्यार्थियों को एनएमसी गाइडलाईन के अनुसार चरक शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य डॉ. कीर्ति शेखावत ने पधारे हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा सभी अतिथि चिकित्सकों से एमबीबीएस स्टूडेन्ट्स का पथ प्रदर्शित करते रहने का निवेदन किया। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, एडिशनल सीएमएचओ डॉ. रवि खीचड़, मेडिकल बुज एडिटर डॉ. राजीव मुंजाल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जे.पी. खत्री आदि ने भी एमबीबीएस डिग्री के दौरान आने वाले उतार-चढ़ाव, संघर्ष एवं इससे संबंधित जीवन प्रबंधन के सभी पहलू छात्रों को समझाए। अंत में डॉ. प्रवीण चौहान, विभागाध्यक्ष एनाटॉमी ने सभी का आभार प्रकट किया।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने सारण जिले को 985 करोड़ रुपये की दी सौगात, 52 योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

rktvnews

मंडल कारा दरभंगा का किया गया निरीक्षण, बंदियों से मिलकर उनके रहन सहन,खान-पान व स्वास्थ्य की ली गयी जानकारी।

rktvnews

प्रधानमंत्री 22 और 23 फरवरी को गुजरात और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे।

rktvnews

तमिलनाडु में होने वाले 21वी नेशनल फेडरेशन कप जूनियर अंडर 20 एथेलेटिक्स प्रतियोगिता को ले बिहार एथेलेटिक्स एसोसिएशन की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान कार्यक्रम।

rktvnews

खैरागढ़ विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरेली का पर्व!कर्मचारियों ने लगाई गेड़ी दौड़।

rktvnews

Leave a Comment