RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

ट्रांसजेंडर कम्युनिटी को मताधिकार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित!जिला कलेक्टर ने की ट्रांसजेंडर्स कि समस्याओं पर चर्चा।

हनुमानगढ़/राजस्थान 22 सितंबर। ट्रांसजेंडर कम्युनिटी को मताधिकार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिले के कलैक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर रूक्मणि रियार कि अध्यक्षता में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे जिला कलेक्टर ने ट्रांसजेंडर्स समाज के बीच होने वाले भेदभाव तथा उनको आ रही दिक्कतों पर खुल कर चर्चा की। जिला कलेक्टर ने बताया कि कार्यक्रम का मकसद शहर के ट्रांसजेंडर्स को वोटिंग राइट्स के लिए जागरूक करना है। ताकि वो ज्यादा से ज्यादा ईपिक कार्ड बनवाकर अपने मताधिकारों का प्रयोग कर लोकतंत्र में अपनी भूमिका निभा सके। इस तरह के आयोजन से ट्रांसजेंडर्स को जानकारी मिलेगी तभी उनके मुद्दे सशक्त रूप से सामने आ सकेंगे।
जिला कलक्टर रुक्मणी रियार ने बताया कि जिले में कुल 31 पंजीकृत ट्रांसजेंडर मतदाता है। जिसमें संगरिया में 5, पीलीबंगा में 6, नोहर में 4, और भादरा में 2 मतदाता है। कोई ट्रांसजेंडर मतदाता अपना लिंग बदलना चाहता है, तो फॉर्म 8 भरकर आसानी से बदला जा सकता है। जिला कलेक्टर ने कहा कि दस्तावेजों के अभाव में कोई भी मतदान करने से वंचित नहीं रहेगा, इसके लिए उन्होंने ट्रांसजेंडर के वोट बनाने हेतु विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए। रूक्मणि रियार ने कहा कि आमजन की सोच में बदलाव आया है, जहां पहले महिलाएं स्नातक तक भी नहीं पढ़ पाती थी, वहीं अब टॉपर्स महिलाएं बन रही है । इसी प्रकार ट्रांसजेंडर कम्यूनिटी के प्रति भी लोगों कि सोच बदल रही है।
जिला कलेक्टर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ट्रांसजेंडर अपने साथियों के साथ बैठक कर उन्हें जागरूक करें और मतदान हेतु प्रेरित करें। जिला कलेक्टर ने ट्रांसजेंडर्स की समस्याओं को सुनते हुए 30 सितंबर से पहले बाहरी राज्यों से आए ट्रांसजेंडर, जो लंबे समय से जिले में निवासरत है, के वोट बनाने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि वह जब भी किसी के घर में समारोह में सम्मिलित हो तो उन्हें मतदान हेतु जरूर जागरूक करें। पहले कम्युनिटी के बारे में अधिक चर्चाए नहीं होती थी, कम्युनिटी के साथ बैठक होने से यह विषय हमेशा ध्यान में रहेगा। ट्रांसजेंडरों द्वारा उठाई गई अलग कब्रिस्तान की मांग पर जिला कलेक्टर ने एसडीएम को इस पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने इस अवसर पर ट्रांसजेंडर्स को ई-संकल्प सम्मान पत्र सौंपा और मतदान करने कि शपथ दिलाई । साथ ही कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर्स को वोटिंग मशीन में मॉक पोल करवाया ।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर सहित एसडीएम दिव्या, सामाजिक न्याय व अधिकारिता सहायक निदेशक विक्रम सिंह शेखावत, एपीआरओ राजपाल लंबोरिया, निर्वाचन शाखा से पदमेश सिहाग, तरसेम सिंह, उत्कर्ष तथा ट्रांसजेंडर में प्रियंका, भगवानराम, पूजा बाई, बांबी, बॉबी, मीना बाई, अमन बाई, नेहा महंत, आशाबाई, छानू इत्यादि उपस्थित रहे।

Related posts

एसजेवीएन को कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व योगदान के लिए 15वें सीआईडीसी विश्वकर्मा पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।

rktvnews

उत्तर पूर्वी राज्यों में लैंड गवर्नेंस के लिए टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:फरोग-ए-उर्दू के रंग में रंगा बेतिया : कार्यशाला, सेमिनार व मुशायरे का हुआ भव्य आयोजन।

rktvnews

वैशाली:“आमजन से मिलने का कार्यक्रम” वैशाली जिले के सभी कार्यालयों में लागू : जिलाधिकारी

rktvnews

चतरा:गणतंत्र दिवस के अवसर पर फैंसी क्रिकेट मैच का आयोजन!प्रशासन एकादस की टीम ने पत्रकार एकादस को हराया।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : डीएम-एसएसपी ने बज्रगृह और मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण, ट्रैफिक प्लान से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक दिये कड़े निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment