RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:प्राधिकरण संचालक मंडल की बैठक में उज्जैन सिंहस्थ मेला क्षेत्र नगर विकास योजना की स्वीकृति प्रदान की गई।

RKTV NEWS/उज्जैन( मध्यप्रदेश) 31 दिसंबर। सोमवार को उज्जैन विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल की बैठक संभागायुक्त एवं प्राधिकरण अध्यक्ष संजय गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
सिंहस्थ कुंभ हमारी धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना का अमृत महाप्रसंग है। मान्यता है कि समुद्र मंथन के पश्चात अमृत कलश (कुम्भ) से बंद छलकने के समय जिन राशियों में सूर्य, चंद्र एवं गुरु की स्थिति उस विशिष्ट योग के अवसर पर रहती है तभी वहां कुम्भ पर्व (हरिद्वार, प्रयागराज, जज्जैन, नासिक) आयोजित होता है।
उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट पर मेष राशि पर सूर्य, सिंह राशि पर गुरु आने पर सिंहस्थ कुम्भ आयोजित होता है। चूंकि उज्जैन का कुम्भ सिंह राशि पर बृहस्पति आने पर आयोजित होता है इसलिए यहां के पर्व को सिंहस्थ कहा जाता है। आगामी 2028 में उज्जैन में माह अप्रैल में सिंहस्थ का आयोजन होना है।
उज्जैन शहर में विगत वर्षों में आयोजित सभी सिंहस्थ पर्यो के दौरान सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में सम्मिलित निजी भूमियों का एक वर्ष हेतु अधिग्रहण किया जाकर अस्थायी विकास जैसे कच्ची सडके, जलप्रदाय पाईप लाईन, सीवर लाईन, विद्युतीकरण, लाईटिंग, आदि अधोसंरचना के कार्य किये जाते है। सिंहस्थ 2016 के दौरान लगभग 3061 हेक्टेयर भूमि पर अस्थायी अधोसंरचना का कार्य किया गया था जिस पर लगभग रु 650 करोड का व्यय हुआ था। सिंहस्थ आयोजन पश्चात सभी अस्थायी निर्माण हटा दिये जाते है।
सिंहस्थ 2016 में लगभग 7 करोड़ श्रद्धालुओं का आगमन हुआ था। आगामी सिंहस्थ 2028 में पहले से कहीं अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है
सम्पूर्ण सिंहस्थ क्षेत्र में अस्थायी के स्थान पर स्थायी अधोसंरचना का विकास किया जावेगा। सिंहस्थ 2028 अंतर्गत गठित मंत्रीमंडल उपसमिति की बैठक दिनाक 10.9.2024 में निर्णय लिया गया कि उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में टीपीएस के माध्यम से योजना बनाये जाने का निर्णय लिया गया है।
म.प्र. शासन के निर्णय अनुसार सम्पूर्ण मेला क्षेत्र का उज्जैन विकास प्राधिकरण के माध्यम से नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा 49 एवं 50 के प्रावधानों अनुसार नगर विकास योजना लैंड पूलिंग योजना) तथा मास्टर प्लान 2035 के माध्यम से एकीकृत प्लान तैयार किया जा रहा है।
सिंहस्थ मेले के दौरान आने वाले अखाड़ों, आश्रमों, अद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अस्थायी संरचना के स्थान पर स्थायी अधोसंरचना के रूप में रोड, जल प्रदाय एवं सीवर लाईन, विद्युत व्यवस्था, गार्डन इत्यादि का पक्का निर्माण किया जाकर विकास किया जाना प्रस्तावित है।
सिंहस्थ 2028 के पूर्व सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में स्थायी अधोसंरचना जैसे मुख्यतः रोड जलप्रदाय, सीवर लाईन, विद्युतीकरण, गार्डन आदि निमाण हो जायेंगे। सिंहस्थ के दौरान आने वाले करोडो करोडो श्रद्धालुओं को सुगमता के साथ सिंहस्थ क्षेत्र में सम्पूर्ण सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेगी। अखाडो, आश्रमों, धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं द्वारा इस क्षेत्र में निर्माण प्रारंभ हो सकेंगें तथा सम्पूर्ण सिंहस्थ क्षेत्र नगर विकास योजना के मक्रयम से उज्जैन शहर को धार्मिक नगरी के रूप में आकार ले सकेगा।
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा पावर पाईंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से सम्पूर्ण योजना का विस्तृत प्रस्तुतीकरण संबालक मंडल के समक्ष किया गया। संचालक मंडल द्वारा सिंहस्थ मेला क्षेत्र में को चार भागों में विभाजित कर कार्य सुविधा, नियोजन एवं क्रियान्वयन की दृष्टि से टीडीएस & टी डी. एस. टी. डी एस 10. टी. की एस 11 अनुसार नगर विकास योजना को चार भागों में लगभग 2378 है भूमि पर लेंड पूलिंग के माध्यम से योजना बनाने की स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 को प्रावधानों के तहत नगर विकास योजना के नियोजन हेतु धारा 50 (1) की स्वीकृति प्रदान कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अग्रिम कार्यवाही हेतु अधिकृत किया गया। उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा नगर विकास योजना बनने के पश्चात सम्पूर्ण सिंहस्थ क्षेत्र में आर.सी.सी की चौडी और पक्की सडके, जल प्रदाय लाईन, सीवर लाईन, विद्युतीकरण, चौराहों का विकास, पार्को का विकास, वृहद स्वागत द्वार, गृहद पार्किंग का स्थायी निर्माण किया जावेगा।
बैठक में कलेक्टर नीरज सिंह, आयुक्त नगर निगम आशीष कुमार पाठक, पी डी गेब्रियल, वनमंडलाधिकारी, उज्जैन नगर तथा ग्राम निवेश, लोक निर्माण विभाग, म.प्र. पक्षे विवि क लि. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी सहित प्राधिकरण के अधीक्षण यंत्री नीरज पांडे, कार्यपालन यंत्री केसी पाटीदार, कार्यपालन यंत्री कुलदीप रघुवंशी तथा विधि अधिकारी मनीष जोशी आदि उपस्थित थे।
बैठक का संचालन सचिव एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप सोनी द्वारा किया गया।

Related posts

केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित पशु जन्म नियंत्रण नियम, 2023

rktvnews

बिहार:ससमय कार्रवाई से अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ जनता में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना होती है प्रबल: डीजीपी

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 28 अगस्त 25

rktvnews

नीरज चोपड़ा प्रधानमंत्री से मिले।

rktvnews

भोजपुर:विश्व में अद्वितीय रहा प्रयागराज महाकुंभ का मेला: गुड्डू सिंह बबुआन

rktvnews

दो बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार, गये जेल।

rktvnews

Leave a Comment