RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:प्रश्नचिन्ह तोड़कर जो उत्तरों को चूम ले वो शक्ति है!

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)08 मार्च।बक्सर के राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय ने नृत्य संरचना के माध्यम से नारी के विभिन्न स्वरूपों का प्रदर्शन किया । अवसर था विद्यालय द्वारा राजकीय डी के मध्य विद्यालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का । इस अवसर पर प्रधानाध्यापक डॉ. कन्हैया प्रसाद राय के नेतृत्व व नृत्य शिक्षक गुरु बक्शी विकास के निर्देशन में विद्यालय की छत्राओं ने विभिन्न कलात्मक गतिविधियों के द्वारा नारी के संघर्ष एवं शक्ति का संदेश दिया । नवम वर्ग की संगम, मधु, साक्षी, शाम्भावी, साधना व प्रीति समेत अन्य छत्राओं ने गीत ना झुकती है ना रुकती है ना थमती न थकती है पर भाव अभिनय व मुद्राओ की मनोहारी प्रस्तुति की । महिलाओं के द्वारा फाइटर प्लेन व बोर्डर पर दुश्मनो के साथ जंग का दृश्य एक ओर आज के युग में महिलाओं की उपलब्धि को दर्शाया वहीं प्रस्तुति में “प्रश्न चिन्ह तोड़कर जो उत्तरों को चूम ले वो शक्ति है की” अनुगूंज के साथ तालीयों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर झूम उठा । इस अवसर पर प्रधानाध्यापक डॉ. कन्हैया प्रसाद राय ने कहा आधुनिक युग में महिलाएं शिक्षा, राजनीति, व्यवसाय और तकनीक जैसे क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी सशक्त भूमिका निभा रही हैं। दासता के बंधनों को तोड़कर, आज की नारी न केवल परिवार संभाल रही है, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और विकास में भी प्रमुख योगदान दे रही है, जिससे वे आत्मनिर्भर और स्वतंत्र बनकर समाज में प्रेरणा बन गई हैं। अन्य वक्ताओं में संगीत शिक्षिका निशा कुमारी व प्राची मिश्रा, शिक्षिका श्रेया राय, रीना कुमारी ने परिचर्चा में महिलाओं की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं समेत भारी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी ।

Related posts

भोजपुर:विद्यार्थी परिषद, आरा द्वारा मतदाता जागरूकता संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

जन औषधि- फार्मासिस्ट जागरूकता सेमिनार: जन औषधि दिवस 2025 के उत्सव का पांचवा दिन।

rktvnews

महान शब्द-शिल्पी थे महाकवि पोद्दार रामावतार अरुण, मर्म-स्पर्शी कवि थे गोपी वल्लभ!जयंती पर साहित्य सम्मेलन ने दोनों काव्य-विभूतियों को दी श्रद्धापूर्ण काव्यांजलि ।

rktvnews

बागपत:सी एम डैशबोर्ड रैंकिंग में बागपत प्रदेश में दूसरे स्थान पर।

rktvnews

सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर के एक सप्ताह एक लैब कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-विज्ञान कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान इन्वेस्टमेंट समिट-2024 की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक।

rktvnews

Leave a Comment