मतदान से ही स्वस्थ एवं स्वच्छ लोकतंत्र का निर्माण:राष्ट्रीय महामंत्री, याज्ञवल्क्य शुक्ल
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 मई।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आरा नगर इकाई के द्वारा 30 अप्रेल को स्थानीय एस.बी कॉलेज आरा में मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अ.भा.वि.प के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल उपस्थित रहें।
कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम परिषद गीत से हुआ नगर कार्यालय मंत्री राधेश्याम कुमार ने परिषद गीत गाया। वही कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मां शारदे एवं युवाओं को प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर पुष्पांजलि तथा दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल,राज्य वि.वि प्रमुख छोटू सिंह,दक्षिण बिहार प्रांत खेलो भारत प्रमुख चंदन तिवारी,प्रदेश सह मंत्री राज पांडे,जिला संयोजक अनूप सिंह, नगर मंत्री आदित्य सिंह,सह मंत्री ऋतुराज काजल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस एक दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान का विषय प्रवेश जिला संयोजक अनूप ने किया। छात्रों को संबोधित करते हुए राज्य विश्वविद्यालय प्रमुख छोटू सिंह ने कहा की चुनावों में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। वहीं बारी बारी से मांचाशिन सभी प्रमुख कार्यकर्ता ने अपने अपने शब्दों में युवाओं को मतदान करने के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कॉलेज के सभागार में उपस्थित सभी छात्र -छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में चुनावों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है क्योंकि इसके बिना स्वस्थ एवं स्वच्छ लोकतंत्र का निर्माण संभव नहीं है क्योंकि नियमित अंतराल पर होने वाले निष्पक्ष चुनाव ही लोकतंत्र को मजबूत बनाते हैं। चूँकि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, यहाँ की जनता अपने सांसदों, विधायकों और न्यायपालिका का चुनाव कर सकती है। भारत का प्रत्येक नागरिक जो 18 वर्ष से अधिक आयु का है, अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है और लोकतंत्र का त्योहार माने जाने वाले चुनावों में अपनी पसंद के उम्मीदवार के लिए अपना वोट डाल सकता है। उन्होंने कहा की दरअसल, चुनाव के बिना लोकतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती और यह लोकतंत्र की ताकत ही है, जो देश के हर नागरिक को अभिव्यक्ति की आजादी प्रदान करती है। इससे हमें योग्य लोगों का चयन करने और उन्हें सही पदों पर बिठाकर देश के विकास में बहुमूल्य योगदान देने का विकल्प मिलता है।किसी भी लोकतांत्रिक देश में चुनाव काफी महत्वपूर्ण स्थान रखता हैं और भारत को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रुप में भी जाना जाता है।इसलिए भारत में चुनावों को काफी अहम माना जाता है। आजादी के बाद से भारत में कई बार चुनाव हो चुके और इन्होंने देश के विकास को गति देने का एक महत्वपूर्ण कार्य किया। यह चुनाव प्रक्रिया ही है, जिसके कारण भारत में सुशासन, कानून व्यवस्था तथा पारदर्शिता जैसी चीजों को बढ़ावा मिला है। यह चुनाव प्रक्रिया ही है जिसने दिन-प्रतिदिन भारत में लोकतंत्र के नींव को और भी मजबूत किया है। यही कारण है कि भारतीय लोकतंत्र में चुनाव इतना महत्वपूर्ण स्थान रखता है।चुनाव का संवैधानिक रूप में होना हर राष्ट्र के लिए नितांत आवश्यक है। जहाँ एक ओर यह हमारे लिए गर्व की बात है वही यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम चुनाव का सही प्रयोग करें और राष्ट्र निर्माण में योगदान करें। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन नगर मंत्री आदित्य सिंह ने किया।वही कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य उमंग कुमार,अंकिता राज,राहुल राय, सह मंत्री,समीर सिंह,निखिल,राहुल कुमार, राधेश्याम कुमार,आनंद,रितेश,धीरज सिंह,रोहन,अंकित,प्रवीण,नीतीश सहित अन्य सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्र तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

