RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को सुदृढ़, सक्रिय और प्रभावी बनाने को ले बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 मार्च। शनिवार को भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में संगठन को सुदृढ़, सक्रिय और जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बैठकें एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें ऑब्ज़र्वर कुमार आशीष तथा रंजीत वाल्मीकि उपस्थित रहे।
आयोजित पीरो प्रखंड में बैठक का संचालन पीरो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल सलाम कुरैशी, चरपोखरी प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष बबन पांडे तथा उदवंतनगर प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष नंद जी राम द्वारा किया गया। जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक राम ने की।
बैठक में अंबा प्रसाद ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की असली शक्ति उसके जमीनी कार्यकर्ताओं और मजबूत बूथ संगठन में निहित होती है।संगठन सृजन अभियान केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं बल्कि कांग्रेस की विचारधारा को पुनः जन-जन तक सशक्त रूप से स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण अभियान है।
कुमार आशीष ने कहा कि यह अभियान कांग्रेस पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है, जिसके माध्यम से जमीनी कार्यकर्ताओं को नेतृत्व में आगे लाने और नई ऊर्जा का संचार करने का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।आपसी समन्वय, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।
उपस्थित नेताओं में डॉ. अमित कुमार द्विवेदी, डॉ. श्रीघर तिवारी, उपेंद्र सिंह मुखिया, दिलीप कुमार पाण्डेय, पंकज सिंह मुखिया, राकेश कुमार त्रिपाठी, टप्पू तिवारी, रवि राम, शाहिद खान, सुनील यादव आदि रहे।

Related posts

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने बेंगलुरु में एयरक्राफ्ट एंड सिस्टमस टेस्टिंग एस्टेब्लिशमेंट और एयर फोर्स टेस्ट पायलट स्कूल का दौरा किया।

rktvnews

8 मई, 2023 को 200 से अधिक जिलों में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला आयोजित किया जाएगा

rktvnews

राष्ट्रपति आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज को उसके प्लैटिनम जुबली वर्ष में 01 दिसंबर को ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ प्रदान करेंगी।

rktvnews

दरभंगा:29वाँ जिला स्तरीय युवा उत्सव-2025 का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता में संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन के दौरान सशस्त्र बलों के बेहतर और तत्पर संचालन के लिए संयुक्तता, आत्मनिर्भरता और नवाचार पर जोर दिया।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों ने सशस्त्र बलों को पूरा सहयोग दिया।

rktvnews

Leave a Comment