RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

चतरा:अपर समाहर्ता चतरा अरविन्द कुमान ने जनता दरबार के माध्यम से मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।

RKTVNEWS/चतरा ( झारखण्ड)23 जुलाई।आज के जनता दरबार में चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र के चुड़िहार मुहल्ला के रहने वाले ने अपने आवेदन के माध्यम से बताया कि मै मुम्बई में मजदूरी का कार्य करता हूँ जो मै पिछले साल अपने घर आने के क्रम मे मुम्बई रेलवे स्टेशन पर मेरे दोनो पैर कट गया है। जो मै चलने फिरने में बिलकुल असहाय हुँ और मै चतरा सदर अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए गया तो वहां मुझसे राशि की मांग की जाती है । मेरे द्वारा राशि नहीं देने पर बोला जाता है कि प्रमाण पत्र नहीं बनेगा। इस संदर्भ में अपर समाहर्ता ने मामले को संज्ञान में लेते हुए सिविल सर्जन चतरा को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। इसी प्रकार जन वितरण प्रणाली के संबंध में ग्रामीण जनता ग्राम पंचायत कोलकोले कला, प्रखंड लावालौंग चतरा एवं अन्य से जनता दरबार में जनवितरण प्रणाली दुकानदार शबीहा खातून ग्राम पंचायत कोलकोले के विरुद्ध शिकायत प्राप्त हुई। इस पर अपर समाहर्ता ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को कहा गरीबों के निवाले गटकने वालो के ऊपर जांच कर तत्काल प्रभाव से अनुज्ञप्ति को रद्द करते हुए उनके द्वारा गबन किए गए अनाज के समतुल्य राशि का वसूली करे।
जनता दरबार का आयोजना समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में अपर समाहर्ता चतरा की अध्यक्षता में की गई। उन्होंने एक एक कर जनता दरबार के माध्यम से समस्याओं को लेकर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुनी।
उक्त के अलावे जनता दरबार में मुख्य रूप से अबुआ आवास, भूमि विवाद, राशन कार्ड, दिव्यांग पेंशन, सड़क, दिव्यांग उपकरण, अनुकंपा से संबंधित समेत अन्य मामला शामिल है।
अपर समाहर्ता ने एक एक कर मिलने आए सभी आमजनों की समस्याओं से जुड़े आवेदनों का अवलोकन कर जल्द से जल्द मामले का निष्पादन करने का भरोसा आमजनों को दिया। साथ ही उक्त मौके पर संबंधित पदाधिकारी को शीघ्र मामले का निष्पादन करने का निर्देश दिया।
बताते चले की मंगलवार और शुक्रवार को 11 बजे से 1 बजे तक उपायुक्त श्री रमेश घोलप द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर मिलने आए आमजनों की समस्याएं सुन निष्पादन किया जाता है।

Related posts

एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने ग्रिडको लिमिटेड के साथ 800 मेगावाट बिजली खरीद के समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

रेल थाना आरा ने ट्रेन के शौचालय से शराब किया बरामद।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने की राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट की तैयारियों की समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर:नारायण सेवा के तहत जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल टोपी वितरित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 22 फरवरी 26

rktvnews

27 दिसंबर को लखनऊ में मनाई जाएगी महाराजा खेत सिंह खंगार की जयंती, राष्ट्रीय अध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी।

rktvnews

Leave a Comment