RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को किया निदेशित।

RKTV NEWS/गढ़वा ( झारखंड)06 मार्च।उपायुक्त गढ़वा दिनेश यादव ने आज समाहरणालय स्थित सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त द्वारा समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।
उक्त जनसुनवाई में सर्वप्रथम मेराल प्रखंड के ग्राम भंडार निवासी शीला देवी ने आवेदन समर्पित करते हुए अपने रैयती भूमि पर दबंगों द्वारा बाजबरदस्ती पीसीसी रोड निर्माण करने की शिकायत की है। आवेदक शीला देवी ने बताया कि उनके गांव के ही कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा उनके रैयती भूमि पर उनके निर्माणाधीन संरचना को ध्वस्त करते हुए एवं हिंसक मार्ग अपनाते हुए रास्ते का निर्माण बाजबरदस्ती कर दिया गया है तथा विरोध करने पर जान माल की क्षति हेतु धमकी दी जाती है। उन्होंने बताया कि उक्त मामले की जानकारी संबंधित थाना में भी दी गई है परंतु किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है। अतः उन्होंने उक्त मामले की जांच कराते हुए समुचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। मेराल प्रखंड के मकुना निवासी आमना बीबी ने आवेदन समर्पित करते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दुर्घटना उपरांत मुआवजा राशि भुगतान नहीं होने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि भवनाथपुर प्रखंड के ग्राम सिंदुरिया निवासी सत्यनारायण गुप्ता के विरुद्ध वाहन दुर्घटना के तहत वाद दायर किया गया था जिसमें न्यायालय द्वारा अभियुक्त सत्यनारायण गुप्ता ट्रक मालिक/ डम्पर/ट्रक रजि सं० JH14B1557 के मालिक से 3,64,500/- (तीन लाख चौसठ हजार पाँच सौ रुपया) बैंक ब्याज सहित देने का आदेश पारित किया गया है। परंतु आदेश पारित होने के बावजूद भी उन्हें मुआवजा की राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। अतः उन्होंने न्यायालय के द्वारा पारित आदेश का अनुपालन कराते हुए मुआवजा राशि भुगतान करने का अनुरोध किया है। धुरकी प्रखंड निवासी नीलम देवी ने सहिया चयन में अनियमितता बरतने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि सहिया चयन की प्रक्रिया विधिवत ग्राम सभा आयोजित कर की जाती है। परंतु धुरकी प्रखंड के कोरवाटोली वार्ड नंबर 7 में सहिया का चयन बिना ग्राम सभा आयोजित कराए कुछ विशेष लोगों के द्वारा ही कर दिया गया है। अतः उन्होंने सहिया का चयन पुन: ग्राम सभा करते हुए वरीयता के अनुसार कराने का अनुरोध किया है। मेराल प्रखंड के पतरिया निवासी देवी देवी ने आवेदन समर्पित करते हुए साइबर धोखाधड़ी की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि साइबर धोखाधड़ी के जाल में फसकर उनके खाता संख्या 369901502021 से लगभग 159087 रुपए की धोखाधड़ी कर साइबर अपराधी द्वारा राशि काट लिए गए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में संबंधित थाना एवं बैंक मैं आवेदन समर्पित किया है परंतु अभी तक कार्रवाई नहीं हो सकी है। अतः उन्होंने साइबर ठगों द्वारा की गई धोखाधड़ी की जांच कराते हुए राशि वापस कराने का आग्रह किया है।
इसी प्रकार बारी-बारी से लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु उपायुक्त श्री यादव द्वारा संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

Related posts

लिग्नाइट कंपनी नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन (एनएलसी) इंडिया लिमिटेड की हरित शाखा ने व्यावसायिक गतिविधियाँ प्रारंभ की।

rktvnews

सी-डॉट ने “सेल ब्रॉडकास्ट इमरजेंसी अलर्टिंग के जरिये मोबाइल-सक्षम आपदा लचीलापन” कैटेगरी के लिए यूएन का डब्ल्यूएसआईएस 2024 “चैंपियन” पुरस्कार जीता।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर के कलोल में श्री स्वामीनारायण विश्व मंगल गुरूकुल के नए मेडिकल कॉलेज ‘स्वामीनारायण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च’ का उद्घाटन किया।

rktvnews

रायपुर : पुलिस के जवान ने पेश की मानवता की मिसाल : प्रसव पीड़ा के दर्द से तड़पती महिला को कांवर से उठाकर पहुंचाया अस्पताल।

rktvnews

भोपाल:मैहर में बनाया जाएगा माँ शारदा का भव्य लोक : मुख्यमंत्री

rktvnews

बागपत:बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 133 वी जयंती जनपद में मनाई गई।

rktvnews

Leave a Comment