बड़हरा/भोजपुर 26 सितंबर। आज बड़हरा प्रखंड अंतर्गत विसुनपुर पंचायत के सेमरा ग्राम में किसान गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कृषि विभाग के पदाधिकारी डाॅ ब्रजेश कुमार सिंह, जिला कृषि निदेशक सश्य,डी पी डी राजीव रंजन राणा, कृषि अभियंत्रण अभिमन्यु, एएसओ रश्मि मेहता, बीएओ उमेश कुमार सुमन, एटीएम निशांत कुमार सिंह, कृषि समन्वयक शशि भूषण सिंह, किसान सलाहकार मनीष कुमार, श्याम किशोर , मुखिया प्रतिनिधि गुप्ता जी, लाल मोहर सिंह, सहित ग्रामीण महिला पुरुष किसान उपस्थित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत संयुक्त रूप से उपस्थित जिला और ब्लॉक के पदाधिकारी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया, कार्यक्रम का संचालन उमेश कुमार सुमन बीएओ बड़हरा ने किया, विषय प्रवेश करते हुए मोटे अनाज और जलवायु अनुकूल खेती, जैविक खाद का बढ़ावा देना, बाजरा मक्का,कोदो, मरुवा रीवा, की जानकारी दी गई और उपस्थित जिला स्तरीय पदाधिकारीयो ने विस्तार से चर्चा करते हुए मोटे अनाज से लाभ के बारे में जानकारी दी।
